{"_id":"6900a1da590f9718de0a721a","slug":"man-shot-dead-in-phagwara-punjab-crime-news-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फगवाड़ा में व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, रात के अंधेरे में घात लगाए बैठे थे आरोपी, इलाके में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: फगवाड़ा में व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, रात के अंधेरे में घात लगाए बैठे थे आरोपी, इलाके में सनसनी
Tue, 28 Oct 2025 04:28 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 04:28 PM IST
सार
फगवाड़ा में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कुलदीप के तौर पर हुई है, जो फगवाड़ा के सुखचैन नगर में परिवार सहित रहता था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के फगवाड़ा में आपराधिक घटनाएं थम नहीं रही हैं। बीती रात फगवाड़ा में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने ई रिक्शा चालक की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कुलदीप के तौर पर हुई है, जो फगवाड़ा के सुखचैन नगर में परिवार सहित रहता था। कुलदीप ई रिक्शा चलाता था और डीजे का भी काम करता था। मृतक मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था।
विज्ञापन
सोमवार रात को कुलदीप अपने ई रिक्शा से घर लौट रहा था, जब वह बाबा गद्दिया क्षेत्र में सेवा केंद्र के पास पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। घायल अवस्था में कुलदीप ने अपनी पत्नी और दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि कोई सुराग हाथ लग सके। बता दें कि फगवाड़ा में पिछले 16 दिन में फायरिंग की यह चौथी घटना है, जबकि पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।