{"_id":"68f0fecd6882d4d69d06ae62","slug":"man-murdered-in-barnala-crime-news-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बरनाला में व्यक्ति की हत्या, खून से लथपथ शव मिला, 15 दिन पहले गांव के पंच का हुआ था मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बरनाला में व्यक्ति की हत्या, खून से लथपथ शव मिला, 15 दिन पहले गांव के पंच का हुआ था मर्डर
Thu, 16 Oct 2025 07:48 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 16 Oct 2025 07:48 PM IST
सार
पंजाब के बरनाला के गांव शैहना में 15 दिन पहले गांव की पूर्व महिला सरपंच के बेटे की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। इस घटना के बाद गांव में एक और हत्या हुई है। गांव के व्यक्ति का किसी ने मर्डर कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के बरनाला में 15 दिन में हत्या की दूसरी वारदात हुई है। बरनाला के भदौड़ विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शैहना में एक गरीब परिवार के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक मघर सिंह का शव नहर के किनारे खून से लथपथ मिला। 15 दिन पहले पूर्व महिला सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह कलकत्ता की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। गांव में हत्या जैसी दूसरी बड़ी घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मघर सिंह और उनकी पत्नी दिहाड़ी मजदूरी करके अपनी दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण कर रहे थे। बीती रात वह अपने रिश्तेदार के साथ घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। वीरवार सुबह उन्हें पता चला कि मघर सिंह का शव नहर के किनारे पड़ा है। मृतक के शव को बरनाला के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक मघर सिंह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी भी लोगों के घरों में काम कर अपनी दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजन इस हत्या के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
शैहना थाने के एसएचओ गुरमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिछले महीने की 4 तारीख को शैहना गांव के पंच सुखविंदर सिंह कलकत्ता की शैहना बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके 15 दिन बाद अब दूसरी हत्या हो गई है। लेकिन परिवार वाले न्याय की मांग कर रहे हैं।