फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Looteri dulhan runaway with jewelry and cash in Firozpur crime news

लुटेरी दुल्हन ने किया कांड: अंधेरे का फायदा उठा गहने और कैश लेकर फरार, सुबह परिवार जागा तो रह गए सन्न

Mon, 02 Feb 2026 09:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 02 Feb 2026 09:14 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में युवक को शादी करने महंगा साबित हुआ। क्योंकि दुल्हन घर से भाग गई। दुल्हन घर से गहने और कैश भी ले गई। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Looteri dulhan runaway with jewelry and cash in Firozpur crime news
लुटेरी दुल्हन जेवर लेकर फरार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजपुर में लुटेरी दुल्हन ने कांड कर दिया। युवक के साथ शादी रचाने के बाद घर से गहने और रुपये लेकर फरार हो गई। आरोपी दुल्हन के साथ उसके साथी भी इस वारदात में शामिल हैं। रात के अंधेरे में जब सभी लोग सो रहे थे तो आरोपी दुल्हन घर से सामान समेट कर भाग गई। परिवार के लोग सुबह उठे तो दुल्हन और घर पर रखे जेवरात गायब थे। 

विज्ञापन


घटना फिरोजपुर के गुरुहरसहाए के गांव मोहनके हिठाड़ की है। जहां साजिश के तहत युवक की नकली शादी करवाई गई। दुल्हन घर से जेवरात और कैश लेकर फरार हो गई। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी दुल्हन समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
पीड़ित आकाशदीप ने पुलिस को बताया कि आरोपी भूपिंदर सिंह व कुलविंदर सिंह निवासी मोहाली ने सोची समझी साजिश के साथ उसकी झूठी शादी कोमलप्रीत कौर नाम की लड़की से करवाई थी। उसकी शादी 8 दिसंबर 2025 को हुई थी। युवक ने आरोप लगाया कि उक्त तीनों आरोपी आपस में मिले हुए थे। कोमलप्रीत कौर उसके साथ घर आई और उसके छह तोले सोने के जेवरात और 40 हजार रुपये की नगदी चुराकर भाग गई। इस संबंधी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी दुल्हन कोमलप्रीत कौर, भूपिंदर सिंह व कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed