फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Lawrence Bishnoi gang member arrested in police encounter in Muktsar

लॉरेंस गैंग का बदमाश गिरफ्तार: मुक्तसर में पुलिस से मुठभेड़, बदमाश को लगी गोली, हरियाणा में किए थे बड़े कांड

Sun, 18 May 2025 11:04 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 May 2025 11:04 AM IST
सार

मुक्तसर में पुलिस एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश घायल हुआ है। पुलिस ने उसे काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की तलाश हरियाणा पुलिस को भी थी। 

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang member arrested in police encounter in Muktsar
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर साहिब में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। मलोट-अबोहर रोड बाइपास पर शनिवार देर रात 12 बजे सीआईए मलोट टीम और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गे के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में आरोपी घायल हो गया। आरोपी की टांग पर गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया और उसके कब्जे से दो पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान अभिषेक पुत्र विष्णू निवासी सीतो गुन्नो फाजिल्का के रूप में हुई है। आरोपी पर हरियाणा में लूटपाट करने के दो केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


डीएसपी (डी) रमनप्रीत सिंह गिल ने बताया कि सीआईए मलोट पुलिस देर रात तक रूटीन गश्त कर रही थी। इस दौरान जब टीम मलोट-अबोहर रोड बाइपास से करीब दो किलोमीटर आगे पुल के पास पहुंचे तो यहां एक बाइक पर युवक आता दिखाई दिया जिस पर संदेह हुआ कि देर रात को यह कहां जा रहा है। पुलिस टीम ने उसको रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल तेजी से भगा ली। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर गोलियां चला दीं। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें आरोपी की टांग में गोली लग गई। आरोपी को घायल अवस्था में तुरंत सिविल अस्पताल मलोट में भर्ती कराया गया। आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। आरोपी से एक 32 बोर और एक 30 बोर पिस्तौल, दो चले हुए और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और हथियार सप्लाई करने का काम करता है। आरोपी ने हरियाणा में जो जगहों पर लूटपाट की बड़ी वारदातें की हैं। जिसके चलते आरोपी की तलाश हरियाणा पुलिस को भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed