{"_id":"685297d8f2cd63d1980c8680","slug":"husband-doubted-character-of-his-wife-and-kill-her-in-firozpur-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Crime: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति... लड़ाई-झगड़ा और तकरार, कर दिया 20 साल के रिश्ते का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab Crime: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति... लड़ाई-झगड़ा और तकरार, कर दिया 20 साल के रिश्ते का कत्ल
Wed, 18 Jun 2025 06:41 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 06:41 PM IST
सार
फिरोजपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसके चलते उसने पत्नी का गला घोंट दिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना फिरोजपुर के गांव हराज की है। व्यक्ति ने अपनी पत्नी के किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध के शक के चलते उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान रमनदीप कौर के तौर पर हुई है। वहीं उसका पति जगसीर सिंह है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतका की बहन मनदीप कौर ने बताया कि उसकी बहन परमजीत कौर की शादी 20 साल पहले जगसीर सिंह के साथ हुई थी। जगसीर रमनदीप कौर के चरित्र पर शक करता था कि उसके किसी दूसरे व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। इसको लेकर दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी होता था। कई बार दोनों को समझाया भी था। लेकिन जगसीर ने परमजीत का गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक परमजीत कौर की मां भजन कौर निवासी गांव मेनेके ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 18 साल पहले जगसीर सिंहके साथ शादी हुई थी। इनके दो बेटे हैं। भजन ने बताया कि शादी के बाद जगसीर सिंह उनकी बेटी से छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई करता था। दोनों को कई बार समझाया भी गया। बीते एक साल से जगसीर अपनी पत्नी पर शक करता था कि इसके किसी के साथ अवैध संबंध हैं। इस बात पर ये दोनों आपस में बहुत लड़ाई होने लगी थी। कई बार इन दोनों का पंचायत ने समझौता भी करवाया था। लगभग छह दिन पहले दोनों को समझा कर आई थी। मंगलवार रात उसके नाती का फोन आया कि पापा ने मम्मी की गला घोंटकर हत्या कर दी है और खुद घर से कहीं भाग गया है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस का कहना है कि जगसीर को काबू कर लिया है। जगसीर ने शक के चलते अपनी पत्नी का गला घोट कर हत्या कर दी। अब उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।