फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Hand grenade found in Tarn Taran near condemned truck parked for years

पंजाब को दहलाने की साजिश: तरनतारन में मिला हैंड ग्रेनेड, वर्षों से खड़े कंडम ट्रक के पास मिला बम, जांच शुरू

Tue, 19 Aug 2025 04:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 19 Aug 2025 04:15 PM IST
सार

पंजाब के तरनतारन में हैंड ग्रेनेड मिला है। यह हैंड ग्रेनेड एक बंद पड़ी फैक्टरी में वर्षों से खड़े कंडम ट्रक के पास मिला है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Hand grenade found in Tarn Taran near condemned truck parked for years
तरनतारन में मिला हैंड ग्रेनेड - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा पंजाब को दहलाने की साजिश रची जा रही है। मंगलवार को खडूर साहिब के गांव ठरु स्थित वर्षों से वीरान पड़ी केमिकल फैक्टरी से हैंड ग्रेनेड मिला है। समझा जा रहा है कि इसको कुछ दिन पहले ही यहां रखा गया था। सूचना मिलने से 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिला तरनतारन के गांव ठरु स्थित चौधरी फलौर मिल के साथ वाले प्लाट में करीब 15 वर्ष पहले अमृतसर के उद्योगपति द्वारा केमिकल फैक्टरी लगाई गई थी। जो बाद में बंद हो गई। फैक्टरी परिसर में वर्षों से एक कंडम ट्रक खड़ा है। साथ लगती चौधरी फलौर मिल के कर्मियों ने सफाई करने के बाद कूड़ा कर्कट फेंकने के लिए उक्त खाली प्लाट पर आए थे। कंडम हालत में खड़े ट्रक के साथ प्लास्टिक के बैग में उन्होंने बम नुमा वस्तु देखी। फैक्टरी कर्मी जतिंदर सिंह, हरपाल सिंह, मुकेश कुमार, बिक्रम सिंह ने फैक्टरी मालिक हेमंत कुमार को सूचित किया। 
विज्ञापन


हेमंत कुमार ने जब पुलिस को सूचित किया तो करीब 40 मिनट के बाद (दोपहर 2.10 बजे) थाना सिटी प्रभारी रंजीत सिंह, एएसआइ गुरप्रीत सिंह पहुंचे। इतनी देर में पता चला कि प्लास्टिक के उक्त बैग में हरे रंग का हैंड ग्रेनेड है। जिस पर बकायदा पिन लगी है। समझा जा रहा है कि पंजाब में गड़बड़ी करवाने के उदेश्य से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ द्वारा ड्रोन के माध्यम से उक्त हैंड ग्रेनेड भेजा गया था। एसएसपी दीपक पारिक का कहना है कि बम रोधक टीम ने मौके पर पहुंचकर हैंड ग्रेनेड अपने कब्जे में ले लिया है। थाना सिटी में केस दर्ज करके पैरवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात अगस्त को जम्मू-कश्मीर-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग स्थित कस्बा नौशहरा पन्नूआं के पास सड़क किनारे एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने दो किलो आईईडी बरामद की थी। इस बाबत जांच में सामने आया था कि आईएसआई से संबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा व लखबीर सिंह लंडा द्वारा आतंकी वारदात को अंजाम दिलाने के लिए उक्त आईईडी भिजवाकर नए मॉड्यूल को टारगेट दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed