फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   GRP police arrested girl with 25 kg of poppy husk in Pathankot

Punjab: नशे की खेप लेकर पठानकोट पहुंची युवती, नशे में धुत्त... जीआरपी ने पकड़ा तो दीप पलक कौर की खुली पोल

Wed, 17 Sep 2025 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Sep 2025 06:01 PM IST
सार

नशे में धुत्त एक युवती पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जीआरपी ने उसे देखा तो शक हुआ। तलाशी लेने पर युवती से नशे की खेप मिली है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
GRP police arrested girl with 25 kg of poppy husk in Pathankot
पुलिस हिरासत में आरोपी युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) पुलिस ने एक युवती को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। युवती ट्रेन में नशे की खेप लेकर पठानकोट पहुंची थी। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके पास से 25 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। जीआरपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवती का नाम दीप पलक कौर है और वह फरीदकोट के जैतो की रहने वाली है। जीआरपी अधिकारियों ने जब आरोपी दीप पलक को गिरफ्तार किया तो वह नशे की हालत में थी। 

विज्ञापन

 
जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि रेलवे कैंट स्टेशन पठानकोट पर बुधवार को एक लड़की नशे में धुत्त मिली। वह ट्रेन से पठानकोट पहुंची थी। इसके हाथ में दो बड़े लिफाफे थे। पुलिस को उसपर शक हुआ और लिफाफों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनमें से करीब 25 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में युवती ने अपना नाम और पता बताया। हालांकि यह नशा लड़की कहां सप्लाई करने वाली थी इसके बारे में पुलिस पता लगा रही है। 
विज्ञापन


जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त आरोपी दीप पलक कौर चूरा पोस्त की खेप राजस्थान से लेकर आई है। उस पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट (नशा तस्करी) तहत थाना बाजाखाना में केस दर्ज है। जीआरपी पुलिस ने युवती पर केस दर्ज करके कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है, ताकि इसके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed