फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Friendship with woman on Instagram she made obscene video of young man and blackmail Punjab crime news

Punjab: इंस्टा पर महिला से दोस्ती... मिलने पहुंचा युवक, कपड़े उतार बनाई अश्लील वीडियो, फिर शुरू हुआ लूट का खेल

Fri, 04 Jul 2025 06:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Jul 2025 06:47 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर महिला के साथ युवक की दोस्ती हो गई। महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया। महिला की बातों में आकर युवक मिलने भी पहुंच गया। महिला ने युवक के कपड़े उतारे और अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद युवक के साथ जो हुआ वह हैरान कर देने वाला है। 

विज्ञापन
Friendship with woman on Instagram she made obscene video of young man and blackmail Punjab crime news
anuj crime - फोटो : AI Photo

विस्तार

सोशल मीडिया पर महिला के साथ दोस्ती युवक के लिए महंगी साबित हुई। महिला ने युवक को मिलने बुलाया और फिर जो हुआ वह उस युवक ने कभी सोचा भी नहीं था। युवक महिला की बातों में आकर उससे मिलने पहुंच गया। युवक अपने साथ अपने दोस्त को भी ले गया और दोनों आफत में फंस गए। महिला उन्हें एक घर में ले गई और वहां युवक के कपड़े उतार कर वीडियो बनाई। इसके बाद महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवकों को लूट लिया। युवकों से नगदी और चांदी का कड़ा छीन लिया। महिला व उसके साथी पीड़ित से दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


दरअसल युवक और उसके दोस्त के साथ महिला ने प्लानिंग के तहत लूट और ब्लैकमेलिंग का खेल खेला, लेकिन दोनों की किस्मत अच्छी थी कि दोनों किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट गए। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। पीड़ित युवक कुलविंदर सिंह की शिकायत पर थाना कुलगढ़ी पुलिस ने आरोपी महिला पूजा, सिमरन, वीनू, प्रिंस और सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

   
कुलविंदर सिंह निवासी कमाला बोदला ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती पूजा नाम की महिला से हुई थी। पूजा ने उसे अपनी चाची के बीमार होने की बात कह कर कुछ रुपयों की मांग और उसे मिलने के लिए बुलाया। कुलविंदर अपने दोस्त अमरजीत सिंह के साथ कार में सवार होकर फिरोजपुर की चुंगी नंबर आठ पहुंचा। वहां पर पहले से ही पूजा और उसकी सहेली सिमरन खड़ी थी। दोनों कार में बैठ गई और दोनों को वह अपनी चाची विनू के घर ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंचने पर चाची वीनू ने चाय बनाने के लिए मार्केट से दूध लेकर आने की बात कही और चली गई। पूजा कुलविंदर को अपने साथ एक कमरे में ले गई और उसके कपड़े उतारने लगी। कुछ देरी के बाद उसकी चाची दो लोगों के साथ कमरे में घुस आई। कुलविंदर और उसके दोस्त को कहने लगी कि तुम महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हो। सभी आरोपियों ने दोनों को पकड़ कर उनके कपड़े उतारे और उनकी अश्लील वीडियो बनाई। 


इसके बाद आरोपियों ने कुलविंदर की जेब से आरोपियों में 3500 रुपये और अमरजीत की जेब में से 800 रुपये निकल लिए और हाथ से छह तोले का चांदी का कड़ा उतार लिया। आरोपी उन्हें छोड़ने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आरोपी उन्हें पड़कर और कार में बैठाकर गांव नूरपुर सेठा की तरफ ले जा रहे थे कि तभी कार हादसे का शिकार हो गई। वहां पर गांव के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी उन्हें छोड़कर मौके से भाग गए। इस तरह दोनों की जान बची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed