{"_id":"6835b2c6021737ea630cc086","slug":"four-punjab-police-officers-arrested-for-taking-bribe-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के चार अधिकारी गिरफ्तार: वर्दी की आड़ में ले रहे थे रिश्वत, झूठा केस दर्ज करने की दी थी थी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस के चार अधिकारी गिरफ्तार: वर्दी की आड़ में ले रहे थे रिश्वत, झूठा केस दर्ज करने की दी थी थी धमकी
Tue, 27 May 2025 10:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 27 May 2025 10:22 PM IST
सार
वर्दी की आड़ में लाखों रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब पुलिस के साइबर सेल के चार अधिकारियों को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक नाबालिग पर साइबर फ्रॉड का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर परिवार से घूस ली जा रही थी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस विभाग के साइबर सेल के चार अधिकारियों को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। साइबर सेल के चार अधिकारी अपनी वर्दी की आड़ में लाखों रुपये रिश्वत ले रहे थे। मामला फिरोजपुर के फाजिल्का का है। आरोप है कि चारों अधिकारी एक नाबालिग पर साइबर फ्रॉड का झूठा केस दर्ज करने की धमकी देकर परिवार से लाखों रुपये की रिश्वत का दवाब बना रहे थे। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मामले की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने चारों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस टीम ने फाजिल्का साइबर सेल के एसएचओ सहित चार कर्मचारियों को एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 17 वर्षीय एक किशोर गलती से पोर्न वेबसाइट्स पर क्लिक कर बैठा था। उसे और उसके परिवार को डरा धमका कर आरोपियों ने एक लाख रुपये लिए थे। पीड़ित परिवार ने मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से शिकायत की थी। विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक विजिलेंस टीम ने फाजिल्का साइबर सेल के चार कर्मचारियों को किया गिरफ्तार।