Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing on woman sarpanch son in Kapurthala injured

कपूरथला में दिनदहाड़े चली गोलियां: जान बचाने खेतों में भागा महिला सरपंच के बेटा, तड़तड़ाहट से गूंज उठा गांव

Mon, 09 Jun 2025 06:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Jun 2025 06:36 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में दिनदहाड़े गोलियां चली। गांव की महिला सरपंच के बेटे पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई और फरार हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव गूंज उठा। महिला सरपंच का बेटा जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा और छुपकर खुद को बचाया। 

विज्ञापन
Firing on woman sarpanch son in Kapurthala injured
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में दिनदहाड़े गोलियां की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। लोग गोलियों की आवाज सुनकर घरों में दुबक गए। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गांव लखन कलां में उस समय हड़कंप मच गया जब जब कुछ अज्ञात हमलावरों ने सरपंच के बेटे पर गोलियां चला दीं। जानकारी के अनुसार, गांव लखन कलां निवासी पवित्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह पर चार से पांच राउंड फायर किए गए। इसमें एक गोली उसकी बाजू पर लगी, जबकि दूसरी गोली उसके सिर को छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में घायल पवित्र सिंह जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागा और वहां छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में कपूरथला के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




घायल पवित्र सिंह ने बताया कि उसकी माता तजिंदर कौर गांव की सरपंच हैं। सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने उसे फोन कर के अपने घर बुलाया। जब वह अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा, तो दोस्त उसे मुख्य गेट पर छोड़कर चला गया। जैसे ही वह घर के अंदर दाखिल हुआ, तो आरोपियों ने उस पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि यह हमला राजनीतिक रंजिश के चलते किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में जिन लोगों को हराया गया था, वही लोग इस हमले के पीछे हो सकते हैं। उन्होंने पहले से ही परिवार को धमकियां दी थी और अब पवित्र सिंह को निशाना बनाकर जान से मारने की कोशिश की गई।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पवित्र सिंह की बाजू में गोली लगी है और एक गोली सिर को छूते हुए निकली है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है और एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद गोली की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उपचार जारी है।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed