फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Female drug smuggler arrested in Ludhiana

लुधियाना में पुलिस की रेड: हेरोइन बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 7 युवक भी पकड़े; घर में करवाती थी नशा

Tue, 27 Oct 2026 08:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Oct 2026 08:05 PM IST
सार

लुधियाना में पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर के घर दबिश दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके से सात युवकों को नशा करते हुए पकड़ा। वहीं, महिला को भी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Female drug smuggler arrested in Ludhiana
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच और थाना डिवीजन नंबर-7 की संयुक्त पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर स्थित एक मकान में दबिश देकर हेरोइन की खरीद-फरोख्त कर रही महिला तस्कर को दबोच लिया। 
विज्ञापन


घर में सात युवक कर रहे थे नशा 
पुलिस टीम ने मौके पर ही नशा कर रहे सात अन्य युवकों को भी रंगे हाथ काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुरु अर्जुन देव नगर के एलआईजी फ्लैट्स में रहने वाली एक महिला बड़े पैमाने पर हेरोइन बेचती है। वह न सिर्फ अपने घर से ग्राहकों को नशीला पदार्थ सप्लाई करती थी, बल्कि उन्हें घर के अंदर  ही बैठकर नशा करने की सहूलियत भी देती थी। 
विज्ञापन


सूचना की पुष्टि होते ही क्राइम ब्रांच और डिवीजन सात पुलिस की टीम ने ठिकाने पर अचानक घेराबंदी कर दी। तलाशी अभियान के दौरान महिला के कब्जे से हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ के साथ साथ एक डिजिटल कांटा बरामद किया गया। छापेमारी के समय कमरे में मौजूद सात लोग नशा कर रहे थे जिनके पास से इस्तेमाल की गई प्रयुक्त पन्नियां और खाली लिफाफे जब्त किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऑपरेशन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, डीसीपी रूरल गुरसेवक सिंह बराड़, एडीसीपी जोन-4 जशनदीप सिंह गिल, एसीपी ईस्ट राज कुमार और एसीपी क्राइम ब्रांच दीपकरन सिंह की देखरेख में संचालित किया गया। वहीं जमीनी स्तर पर इस रेड को अंजाम देने में क्राइम ब्रांच की टीम ने अहम भूमिका निभाई। थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनदीप ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed