फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: सोरखा में फंदे से लटकता मिला युवती का शव

Tue, 27 Oct 2026 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
gsfd
- फेज-दो की निजी कंपनी में करती थी काम, पेट दर्द की बात कहकर छुट्टी लेकर घर आई थी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव में किराये के मकान में रहने वाली 23 वर्षीय युवती खुशी का शव फंदे से लटकता मिला। शनिवार दोपहर करीब एक बजे सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। हालांकि युवती के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस इसके हर पहलू की जांच कर रही है।


पुलिस के अनुसार, खुशी मूल रूप से लखीमपुर खीरी की रहने वाली थी और फेज-2 स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। वह सोरखा में किराये के मकान में रह रही थी। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक, खुशी ने पेट में दर्द होने की बात कहकर छुट्टी ली थी और घर लौट आई थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल परिजनों की ओर से मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणोें की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed