फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Elderly man murdered attacked with axe after entering his house in Sangrur

Punjab: पड़ोसी के सिर पर था खून सवार, घर में घुस कुल्हाड़ी से परिवार पर किया हमला, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

Thu, 29 May 2025 04:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 May 2025 04:33 PM IST
सार

पड़ोसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी, रॉड व डंडों से हमला किया और बुजुर्ग पर कुल्हाड़ी से वाह कर उसकी हत्या कर दी। घटना संगरूर की है। 

विज्ञापन
Elderly man murdered attacked with axe after entering his house in Sangrur
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के संगरूर में घर में घुसकर परिवार पर हमला कर बुजुर्ग व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना गांव घराचों की है, जहां पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर परिवार पर हमला कर दिया। बुधवार रात हथियारों से लैस हमलावरों घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। मृतक की पहचान बुजुर्ग लाभ सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा महिला सहित परिवार के चार अन्य लोग गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया। मामला नहरी पानी के विवाद का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता-पुत्र सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव घराचों निवासी सतगुर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका चाचा लाभ सिंह अपनी बेटी के विवाह के बाद उन्हीं के साथ घर में रहता था। बुधवार रात करीब साढ़ नौ बजे जब वह घर में मौजूद थे, तो कार में आए उनके पड़ोसी कुलदीप सिंह, उसका पिता दर्शन सिंह, सुखवीर सिंह, प्रदीप सिंह दोनों निवासी भुल्लरहेड़ी के साथ चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों ने घर में दाखिल होकर उनके साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। घर में घुसे सभी लोगों के पास कुल्हाड़ी, लोहे की पाइप तथा लाठियां थीं। इस दौरान कुलदीप सिंह ने उसके चाचा लाभ सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इस दौरान हमलावरों ने उसके भाई गुरदीप सिंह, पिता कौर सिंह, माता बलजीत कौर पर भी हमला करके उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसे देख हमलावर मौके से भाग निकले। सभी घायलों को भवानीगढ़ के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें संगरूर रेफर कर दिया। डॉक्टर ने उसके चाचा लाभ सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतगुर सिंह ने बताया कि हमलावर उनके खेत के नजदीक दबाई जा रही नहरी पाइप लाइन के कारण रंजिश रखे हुए हैं। करीब पंद्रह दिन पहले भी दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ था और इसी रंजिश में उनके घर में घुसकर हमला किया गया। उधर, भवानीगढ़ के एसएचओ मालविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात शव वारिसों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed