फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Drug free Punjab DGP action plan 8344 FIR in three months 14734 smugglers arrested

नशा मुक्त पंजाब: तीन महीने में 8344 FIR, 14734 तस्कर गिरफ्तार, DGP गौरव यादव ने बताया अगला प्लान

Sun, 01 Jun 2025 11:14 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:14 AM IST
सार

नशा मुक्त पंजाब मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीते तीन महीने में 8344 मामले दर्ज किए हैं। वहीं, 14734 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। 

विज्ञापन
Drug free Punjab DGP action plan 8344 FIR in three months 14734 smugglers arrested
डीजीपी गौरव यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बीते 28 अप्रैल को पुलिस हेडक्वार्टर में सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम के तहत यह घोषणा की थी कि हर पुलिस कमिश्नर और एसएसपी 31 मई तक अपने एरिया में पूरी तरह से नशे का खात्मा करेंगे और पंजाब नशा मुक्त होगा। इसी सिलसिले में 31 मई को हुई पत्रकारवार्ता में डीजीपी ने कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ जंग जारी रहेगी। नशे पर अंकुश लगाया जा रहा है लेकिन इसे पूरी तरह से खत्म करने में समय लगेगा। इस दौरान युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम के तहत गिरफ्तार किए नशा तस्करों, उनसे बरामद हुई ड्रग्स और इससे जुड़े अन्य आंकड़े डीजीपी ने पेश किए।

विज्ञापन


गौरव यादव ने 31 मई की डेडलाइन के पूरी होने के बाद एक्शन प्लान पेश किया। कहा कि अगले 60 दिनों में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए जिलों, खुफिया विभाग और एएनटीएफ से प्राप्त जानकारी से नशा तस्करों और सप्लायरों की नयी सूचियां तैयार की जा रही हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक एआई संचालित डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। साथ ही पंजाब पुलिस ने बॉर्डर एरिया में पाकिस्तान से ड्रोक के जरिए आने वाबी ड्रग्स को पकड़ने के लिए 9 एंटी ड्रोन सिस्टम खरीदने की शुरुआत कर दी है। पंजाब सरकार ने जेलों के नवीनीकरण के लिए 500 करोड़ रुपए के पैकेज को मंजूरी दी है जिसके अंतर्गत हरेक जेल में नशा मुक्ति केंद्र होगा, जिससे कैदी नशा मुक्ति के इलाज का लाभ ले सकें।
विज्ञापन


1 मार्च से 31 मई तक 8,344 एफआईआर और 14,734 नशा तस्कर काबू
डीजीपी यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने 1 मार्च से 31 मई तक 8,344 एफआईआर दर्ज की हैं और 14,734 नशा तस्करों जिनमें 13,038 नशा तस्कर और 1696 सूचीबद्ध नशा सप्लायर शामिल हैं, को गिरफ्तार किया है। इस मौके पर एडीजीपी एंटी-नारकोटिकस फोर्स नीलाभ किशोर और आईजीपी हैडक्वाटर डा. सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत 586 किलोग्राम हेरोइन, 247 किलोग्राम अफ़ीम, 14 टन भुक्की, 9 किलोग्राम चरस, 253 किलोग्राम गांजा, 2.5 किलोग्राम आईस, 1.6 किलोग्राम कोकीन, 25.70 लाख नशीली गोलियां/ कैप्सूल और 10.76 करोड़ रुपए की ड्रग मनी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त
144 नशा तस्करों की 74.27 करोड़ रुपए की गैर कानूनी ढंग के साथ हासिल की जायदादों को जब्त किया गया। नशा तस्करों की 104 गैनकानूनी संपत्तियों को तोड़ दिया गया। 48 बड़े हवाला संचालकों की गिरफ़्तारी से हवाला नेटवर्क को नष्ट किया गया। थोड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए 1121 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए भेजा गया। 5,786 नशा पीड़ितों को इलाज के लिए नशा छुड़ाओ केन्द्रों में भी ले जाया गया , जबकि 6483 नशा पीड़ितों को पुलिस ने ओओएटी केन्द्रों से इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed