फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Donkey root ED raid in Punjab and Haryana 30 passport human trafficking exposed

डंकी रूट: पंजाब और हरियाणा में ईडी ने फिर की छापेमारी, 30 पासपोर्ट मिले, मानव तस्करी का खुलासा

Fri, 11 Jul 2025 01:59 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 11 Jul 2025 01:59 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा में डंकी रूट मामले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत फिर से छापेमारी की है। मामला उन अवैध भारतीय प्रवासियों से जुड़ा है जिन्हें इस साल अमेरिका से डिपोर्ट कर वापस भेजा गया था।

विज्ञापन
Donkey root ED raid in Punjab and Haryana 30 passport human trafficking exposed
ईडी की रेड - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

इसी साल फरवरी में अमेरिका से सैकड़ों भारतीय डिपोर्ट किए गए थे। डंकी रूट से अमेरिका पहुंचे भारतीयों को वहां की सरकार ने अवैध करार देते हुए वापस भेजा था। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार छापेमारी कर रही है। ईडी ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा में डंकी रूट मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत सात ठिकानों पर छापेमारी की है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ईडी की ये ताजा छापेमारी पंजाब के मानसा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र व करनाल में अलग-अलग जगहों पर की है। ईडी की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।
विज्ञापन


इससे पहले नौ जुलाई (बुधवार) को भी ईडी ने पंजाब और हरियाणा में 11 जगहों पर छापेमारी की थी। रेड के दौरान ईडी के हाथ कुछ अहम दस्तावेज लगे थे। इसी आधार पर शुक्रवार को फिर से छापेमारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से वीरवार को एक बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा था कि नौ जुलाई को की गई छापेमारी में एजेंसी को 30 असली पासपोर्ट बरामद हुए हैं और ऐसे कई एजेंटों व इमिग्रेशन एजेंसियों के नाम हाथ लगे हैं जो बड़े पैमाने पर डंकी रूट के जरिये लोगों को अवैध रूप से विदेश खासकर अमेरिका भेजने के गोरखधंधे में शामिल हैं।

ईडी ने कहा था कि अमेरिका जाने की चाह रखने वाले लोगों को एजेंट और दलाल ने उन्हें सही तरीके यानी वैध वीजा लगाकर विदेश भेजने का झांसा दिया था, लेकिन बाद में उन्हें डंकी रूट के जरिये कई देशों की सीमाएं पार कर, खतरनाक रास्तों से भेजा गया। इस दौरान डोंकर्स और अंतरराष्ट्रीय माफिया का सहारा लिया गया।


सूत्रों के अनुसार ईडी के हाथ ऐसे सुराग भी लगे हैं जिनसे खुलासा हुआ है कि मानव तस्करों ने विदेशों में अवैध रूट्स को अंजाम देने के लिए ‘डोंकर्स’ (मानव तस्करी के रास्तों के जानकार) के साथ मिलकर काम किया।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें: पति-पत्नी और वो: आठ माह की बच्ची के साथ ट्रेन के आगे कूद गई महिला, दोनों की मौत, पटियाला में दिल दहला देने वाली घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed