{"_id":"68e0bf02f238f3294b0f7800","slug":"dead-body-of-youth-found-in-abohar-foam-coming-out-of-his-mouth-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अबोहर में युवक का शव मिला, मुंह से निकल रही थी झाग... मां के साथ शहर आया था खुशप्रीत, फिर नहीं लौटा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: अबोहर में युवक का शव मिला, मुंह से निकल रही थी झाग... मां के साथ शहर आया था खुशप्रीत, फिर नहीं लौटा घर
Sat, 04 Oct 2025 12:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:00 PM IST
सार
पंजाब के अबोहर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अबोहर की जम्मू बस्ती के पीछे झाड़ियों में युवक का शव मिला है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के अबोहर में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। अबोहर की जम्मू बस्ती के पीछे झाड़ियों में युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची सिटी वन की पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक की पहचान गांव अचाडिकी निवासी खुशप्रीत (25) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य बिटटू नरूला ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि जम्मू बस्ती में झाड़ियों के पास एक युवक का शव पड़ा है, जिस पर वे अपने साथी सोनू ग्रोवर के साथ मौके पर पहुंचे और सिटी वन पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि मृतक की मुंह से झाग निकल रही थी। उसकी मौत कैसे हुई इसके बारे में तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एएसआई मोहन लाल मौके पर पहुंचे और शव को मोर्चरी में रखवाया। उन्होंने बताया कि कल युवक अपनी मां के साथ शहर आया था लेकिन मां को बस में चढ़ाने के बाद खुद यह कहकर बस से उतर गया कि वह अभी कुछ देर में वापिस आएगा और आज सुबह उसका शव झाड़ियां से मिला।
विज्ञापन