फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Contract killing in Pathankot main accused of Mayank murder case Bhanu Pratap arrested

पठानकोट में कॉन्ट्रैक्ट किलिंग: मयंक हत्याकांड का मुख्य आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार, कौन है भानू प्रताप?

Wed, 21 May 2025 09:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 21 May 2025 09:03 PM IST
सार

पठानकोट में हुए मयंक मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने हत्या मामले में मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता भानू प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के बाद से फरार था। उसे बेंगलुरु से पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
Contract killing in Pathankot main accused of Mayank murder case Bhanu Pratap arrested
बेंगलुरु पुलिस हिरासत में आरोपी भानू प्रताप। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के पठानकोट में कुछ दिन पहले हुए मयंक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मयंक की हत्या का मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता भानू प्रताप को पुलिस ने वारदात के पांच दिन बाद केम्पेगौड़ा अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। भानू प्रताप ने पठानकोट के सैनगढ़ निवासी मयंक महाजन को मरवाने के लिए संजीव उर्फ फौजी व जतिंदर कुमार को शमशेर सिंह उर्फ के जरिये लाखों रुपये की सुपारी दी थी।

विज्ञापन


हत्याकांड के बाद आरोपी राजस्थान गया और वहां से फ्लाइट में बेंगलुरु पहुंचा। जैसे ही पठानकोट पुलिस को पता चला कि आरोपी ने जयपुर से बेंगलुरु की फ्लाइट ली है तो पठानकोट पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस के साथ संपर्क किया। इस पर वहां की पुलिस ने उसे केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से काबू कर लिया। अब पठानकोट पुलिस आरोपी भानू प्रताप को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर पठानकोट की अदालत में पेश करेगी। बता दें कि भानू प्रताप का जम्मू-कश्मीर के कठुआ में माइनिंग और क्रशर का कारोबारी है।
विज्ञापन


यह था मामला
बता दें कि मयंक महाजन आरोपी भानू प्रताप के खिलाफ जेएंडके के कई सरकारी विभागों में उसके काले कारनामों की शिकायतें दे चुका था। ऐसे में मयंक रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने शमशेर सिंह उर्फ शेरा के जरिये संजीव कुमार उर्फ फौजी और जतिंदर कुमार को लाखों रुपये की सुपारी दी। 17 मई को संजीव ने जतिंदर के साथ मिलकर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मयंक के सिर में गोली मार दी। उपचार के दौरान मयंक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस अभी आरोपी शमशेर सिंह उर्फ शेरा और जतिंदर कुमार की तलाश कर रही है। वहीं, इस मामले में शूटर फौजी और मुख्यारोपी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed