{"_id":"68271fd6fe00e9f1d20c3676","slug":"collision-between-canter-and-car-three-family-member-died-on-the-spot-in-firozepur-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के उड़े चिथड़े: फिरोजपुर में कैंटर और कार के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार के उड़े चिथड़े: फिरोजपुर में कैंटर और कार के बीच भीषण टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन घायल
Fri, 16 May 2025 06:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 16 May 2025 06:07 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कार की कैंटर से टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां दो वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कार के चिथड़े उड़ गए। इस भयानक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए सभी लोग एक की परिवार के थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। क्षतिग्रस्त कार में लोग फंस गए थे। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के गांव मलसियां के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे कैंटर और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और अमृतसर के डेरा ब्यास जा रहे थे।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू करेगी।