{"_id":"69198bd1bb1ee7764b0b8d7c","slug":"bomb-blast-at-talwara-police-station-gangsters-claim-responsibility-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तलवाड़ा पुलिस स्टेशन में बम ब्लास्ट; थाने की सुरक्षा बढ़ाई, गैंगस्टरों ने MLA और सांसदों को भी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: तलवाड़ा पुलिस स्टेशन में बम ब्लास्ट; थाने की सुरक्षा बढ़ाई, गैंगस्टरों ने MLA और सांसदों को भी धमकी
Sun, 16 Nov 2025 02:01 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:01 PM IST
सार
पंजाब के पुलिस थाने आतंकियों व गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। होशियारपुर के तलवाड़ा पुलिस स्टेशन पर बम ब्लास्ट हुआ है। एक गैंगस्टर ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर तलवाड़ा पुलिस स्टेशन को उड़ाने की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
तलवाड़ा पुलिस थाने की बढ़ाई गई सुरक्षा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पुलिस थाने आतंकियों व गैंगस्टरों के निशाने पर हैं। होशियारपुर के तलवाड़ा पुलिस स्टेशन पर बम ब्लास्ट हुआ है। एक गैंगस्टर ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर तलवाड़ा पुलिस स्टेशन को उड़ाने की जिम्मेदारी ली है। हालांकि पुलिस प्रशासन की तरफ से दावा है कि कोई ब्लास्ट हुआ ही नहीं। हालांकि गैंगस्टर ग्रुप ने आंतकी रिंदा का नाम लेते हुए यह पोस्ट जारी की है।
विज्ञापन
डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जौड़ा का कहना है कि एक वेब चैनल ने जम्मू-कश्मीर में पुलिस थाने में हुए धमाके को लेकर तलवाड़ा थाने का दावा कर दिया। इसके बाद गैंगस्टरों ने की तरफ से सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि उन्होंने यह धमाका करवाया है। जौड़ा का कहना है कि इस संबंध में पूरी जांच की गई है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में गहन जांच की जा रही है और पोस्ट कौ लेकर साइबर सेल को सूचित कर दिया गया है ताकि उसके स्रोत का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
गैंगस्टरों ने विधायकों और सांसदों को भी दी धमकी
गैंगस्टरों ने कहा है कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस को चेतावनी देने के लिए थी कि अगर उन्होंने फर्जी मुठभेड़ें बंद नहीं कीं, तो पुलिस स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा और ऐसे घटनाएं आगे भी जारी रहेंगी। यह भी दावा किया गया है कि अब उन्होंने पिस्तौलें छोड़कर एके-47 और रॉकेट लॉन्चर उठा लिए हैं और रिंदा उन्हें जो भी निशाना देगा, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने सांसदों और विधायकों को भी चेतावनी दी है कि वे अपनी चारदीवारी ऊंची कर लें क्योंकि अब वे एके-47 और रॉकेट लॉन्चर से हमला करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा
इस बीच तलवाड़ा थाने में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। थाने की दीवार के ऊपर से भीतर झांकने या कुछ फेंके जाने से बचाव के लिए हरे रंग की फेंसिंग लगाई जा रही है।