फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Billa Arjanmanga gang shooter arrested in Amritsar police encounter

Police Encounter:अमृतसर में बिल्ला अर्जनमंगा गिरोह का शूटर गिरफ्तार, दुकान पर की थी फायरिंग, गोली लगने से घायल

Wed, 14 May 2025 05:09 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 14 May 2025 05:09 PM IST
सार

अमृतसर में पुलिस और बदमाश के बीच गोलियां चली है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर बिल्ला अर्जनमंगा गिरोह के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Billa Arjanmanga gang shooter arrested in Amritsar police encounter
घटना के बारे में जानकारी देते एसएचओ। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस एनकाउंटर में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। अमृतसर के जंडियाला इलाके में पुलिस ने बिल्ला अर्जनमंगा गिरोह के एक शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में जंडियाला एसएचओ हरचंद सिंह संधू ने बताया कि बिल्ला अर्जनमंगा और डॉनी बाल गिरोह के शूटरों ने तीन मई को अमृतसर के एक दुकानदार (सतगुरु कलेक्शन) से फिरौती की मांग की थी और उसे धमकी भरे फोन कॉल्स भी किए गए थे। इसके अगले ही दिन चार मई को दुकानदार को डराने के लिए उसके शोरूम पर फायरिंग भी की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के शोरूम पर तीन लोगों ने मिलकर फायरिंग की थी। इस फायरिंग की घटना में दुकान में काम करने वाली महिला कर्मी (युवती) को गोली लगी थी। युवती की टांग के ऊपर गोली लगने से वह घायल हुई थी। इस घटना में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों में विनय और जश्न है। उक्त दोनों की गिरफ्तारी के बाद तीसरे व मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को बुधवार को सूचना मिली थी की फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी बाइक पर सवार होकर आ रहा है। इस पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की थी। जैसे ही आरोपी नाकाबंदी के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर आरोपी ने अपनी बाइक भगा ली और बाइक स्किड होने पर वह गिर गया। पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने दो राउंड फायर भी किए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए दो गोलियां चलाई और एक गोली आरोपी की टांग पर लगी, जिससे वह घायल हो गया।  


घायल बदमाश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से पुलिस को विदेशी ग्लॉक पिस्टल, बाइक और एक देसी बंदूक भी मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी और बिल्ला अर्जनमंगा गिरोह के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed