{"_id":"694413e8c08952b6940ac330","slug":"bike-mechanic-was-shot-dead-in-hoshiarpur-crime-news-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: होशियारपुर में मैकेनिक को सरेआम गोलियों से भूना, गैंगस्टरों से मिली थी धमकियां, बाइक पर आए थे हमलावर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: होशियारपुर में मैकेनिक को सरेआम गोलियों से भूना, गैंगस्टरों से मिली थी धमकियां, बाइक पर आए थे हमलावर
Thu, 18 Dec 2025 08:19 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (होशियारपुर)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 08:19 PM IST
सार
पंजाब के होशियापुर में मैकेनिक को सरेआम गोलियों से भून दिया। घटना के समय मैकेनिक अपने बेटे के साथ कार से कहीं जा रहा था। तभी बाइक पर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
police crime
- फोटो : istock
विस्तार
होशियारपुर के टांडा उड़मुड में बस अड्डा कलोया के पास बाइक सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया। आरोपियों ने उसपर गई राउंड फायर किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक बाइक मैकेनिक था। मृतक की पहचान गांव कंधाला शेखा निवासी बलजीत सिंह उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। वह रसूलपुर मोड़ के पास बुलेट रिपेयर की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि बिल्ला को गैंगस्टरों से धमकियां मिली थीं।
विज्ञापन
वारदात वीरवार शाम करीब पांच बजे की है। बिल्ला अपने बेटे के साथ कार में अड्डा कलोया आया था। जब वह अड्डे पर स्थित एक मिठाई की दुकान से पानी की बोतल लेकर कार की तरफ जा रहा था, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज से वहां दशहत फैल गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में बिल्ला को टांडा के एक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिल्ला के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर कई गोलियां मारी गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर एसपी परमिंदर सिंह हीर व डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन