फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Dead body of young man found in Moga

Punjab Crime: मोगा में युवक की लाश मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई पहचान, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

Tue, 10 Jun 2025 03:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Jun 2025 03:39 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में युवक की लाश मिली है। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Dead body of young man found in Moga
मोगा में युवक का शव मिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के गीता भवन पार्क के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पार्क के पास लोगों ने शव देखा और मोगा सिटी साउथ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन


मोगा समाजसेवा सोसायटी की मदद से शव को मोगा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रख दिया गया है, ताकि युवक की पहचान हो सके। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे युवक पार्क में बैठा था और थोड़ी देर बाद उसका शव वहीं पड़ा मिला। उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे के करीब गीता भवन पार्क में एक युवक के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। जांच करने पर, मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, सिर्फ एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 25 साल है। शव की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed