फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Barnala man murdered in Manila Punjab crime news

फिलीपींस में पंजाबी की हत्या: हमलावरों ने मनप्रीत को गोलियों से भूना, 3 साल पहले हुई थी शादी, बरनाला में मातम

Wed, 11 Feb 2026 07:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Feb 2026 07:11 PM IST
सार

फिलीपींस की राजधानी मनीला में पंजाबी व्यक्ति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।  बरनाला का मनप्रीत सिंह उर्फ मनी (33) वर्ष 2017 में मनीला गया था। उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी। 

विज्ञापन
Barnala man murdered in Manila Punjab crime news
मनप्रीत की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के व्यक्ति की विदेश में हत्या हुई है। बरनाला के मनप्रीत सिंह उर्फ मनी (33) की फिलीपींस की राजधानी मनीला में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे गोलियों से भून दिया। मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने उस पर छह गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मनप्रीत सिंह शादीशूदा था। उसकी पत्नी बरनाला में परिवार के साथ रहती है। 

विज्ञापन


बरनाला के संधू पट्टी निवासी हरदेव सिंह के बेटे मनप्रीत सिंह 2017 में नौकरी की तलाश में मनीला गया था। वह अपने परिवार के सपनों को पूरा करने के लिए विदेश में मेहनत कर रहा था। चार महीने पहले वह दिवाली के मौके पर बरनाला अपने घर आया था और एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होकर 9 अक्तूबर को वापस मनीला लौट गया था। 
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि मनप्रीत सिंह रोजाना की तरह काम पर जा रहा था, तभी सुनसान जगह पर मोटरसाइकिल पर आए तीन हमलावरों ने उसे अकेला देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने उस पर छह गोलियां चलाईं और फरार हो गए। मनीला पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की मां परमजीत कौर, पिता हरदेव सिंह, दादी जोगिंदर कौर और पत्नी वीरपाल कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को मोबाइल फोन के जरिए बेटे की हत्या की सूचना मिली। परिवार ने बताया कि मनप्रीत की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। मनप्रीत अपने परिवार माता-पिता, दादी, पत्नी और एक छोटा भाई है।


रोते-बिलखते परिजनों ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे के शव को मनीला से बरनाला लाने में मदद की जाए, ताकि वे धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर सकें। साथ ही परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed