फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accused of stealing PRTC bus arrested in Bathinda

PRTC बस चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार: आरोपी से डुप्लीकेट चाबियां और औजार मिले, चोर ने बताया क्या था प्लान

Wed, 30 Jul 2025 05:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

बठिंडा डिपो की पीआरटीसी बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से डुप्लीकेट चाबियां और औजार मिले हैं, जिनकी मदद से उसने बस स्टार्ट कर चोरी की थी।  

विज्ञापन
Accused of stealing PRTC bus arrested in Bathinda
कीचड़ में फंसी बस, तो वहीं छोड़ भाग गया शातिर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में बीती 27-28 जुलाई की रात को मौड़ मंडी के बस स्टैंड से पीआरटीसी बठिंडा डिपो की सरकारी बस चोरी करने वाला शातिर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी को मौड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मौड़ मंडी निवासी अमनिंदर सिंह उर्फ लंबू है। पुलिस ने आरोपी से वाहन चोरी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली डुप्लीकेट चाबियां और अन्य औजार भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने कुछ समय पहले मौड़ मंडी की ट्रक यूनियन से एक ट्रक चोरी किया था। बताया जा रहा है कि लंबू पिछले कुछ समय से विभिन्न ट्रक चालकों के पास हेल्पर के तौर पर काम कर चुका है, जिस कारण वह बस, ट्रक आदि बड़े वाहन चलाना जानता है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए यह भी खुलासा किया है कि वह चोरी की गई बस के साथ क्या करने वाला था।
विज्ञापन


एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि हाल ही में जिले के अंतर्गत मौड़ से एक पीआरटीसी बस चोरी हुई थी। बस चोरी का मामला सामने आया था, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो दिन के अंदर मामले की पूरी जांच कर आरोपित अमनिंदर सिंह उर्फ लंबू निवासी मौड़ मंडी गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि मौड़ थाने में दर्ज पीआरटीसी बस चोरी के मामले की जांच के लिए मौड़ थाने और सीआईए स्टाफ-2 बठिंडा की टीमों को नियुक्त किया गया था। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अन्य तकनीकी व मानव संसाधनों के माध्यम से जांच को आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के कब्जे से कुछ चाबियां (जोकि पीआरटीसी बस की चाबियों से मिलती-जुलती हैं) और एक छोटा चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चोरी के बाद क्या था आरोपी का प्लान
गौरतलब है कि चोरी हुई बस मौड़ मंडी बस स्टैंड से कुछ किलोमीटर दूर ही खराब हो गई थी, क्योंकि बस कीचड़ में फंस गई थी और आरोपी उसे निकाल नहीं पाया, इसलिए उसे वहीं छोड़कर भाग गए। यह बस मौड़ मंडी से मानसा रूट पर चलती थी। आरोपी ने बताया कि वह बस चोरी करने के बाद आगे बेचने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed