फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accused arrested in Moga with one kilogram of heroin and weapons

पाकिस्तान से चिट्टे की तस्करी: बाप-बेटा चला रहे थे नेटवर्क, एक किलो हेरोइन, तीन पिस्टल और 31 कारतूस बरामद

Sun, 28 Dec 2025 02:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 28 Dec 2025 02:10 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में पुलिस ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो बेटे के साथ मिलकर पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी कर रहा था। आरोपी बाप गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका बेटा फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Accused arrested in Moga with one kilogram of heroin and weapons
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोट ई सेखा की टीम ने पाकिस्तान से हेरोइन और हथियार मंगवाकर बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 25 ग्राम हेरोइन, 3 पिस्टल और 31 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान जंड सिंह निवासी गांव दोलेवाला के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जंड सिंह अपने बेटे के साथ हथियार और नशा तस्करी का धंधा कर रहा था। आरोपी का बेटा फरार है, उसे पुलिस ढूंढ रही है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि मोगा पुलिस को यह एक बड़ी सफलता मिली है। थाना कोट ई सेखा पुलिस की टीम गांव मस्तेवाला से गांव दोलेवाला जाने वाली सड़क पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दोलेवाला की ओर से आ रही कार नंबर यूपी-16-सीके-4336 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार चालक जंड सिंह निवासी गांव दोलेवाला के पास से 1 किलो 25 ग्राम हेरोइन, 3 पिस्टल और 31 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जंड सिंह अपने बेटे सुखबिंदर सिंह के साथ मिलकर पाकिस्तान से हेरोइन और हथियारों की तस्करी करता था। बरामद की गई हेरोइन और हथियार पाकिस्तान से आने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन




पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जंड सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कमर्शियल क्वांटिटी के दो मामले और एक चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने थाना कोट ई सेखा में जंड सिंह और उसके बेटे सुखबिंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सुखबिंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी जंड सिंह को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और महत्वपूर्ण खुलासों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed