फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   9 kg 400 gram heroin drug and arrested in Firozpur

फिरोजपुर में पकड़ी नशे की खेप: 9 किलो 400 ग्राम चिट्टा, 2.10 लाख ड्रग मनी, 25 साल का युवक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Tue, 17 Jun 2025 06:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Jun 2025 06:13 PM IST
सार

फिरोजपुर के विधानसभा क्षेत्र जीरा में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से नौ किलो 400 ग्राम हेरोइन और 2.10 लाख रुपये ड्रग मनी मिली है। 

विज्ञापन
9 kg 400 gram heroin drug and arrested in Firozpur
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने नौ किलो 400 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2.10 लाख ड्रग मनी भी बरामद हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई जीरा विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव सनेर में की है। गांव सनेर की नहर के पुल से एक तस्कर को काबू किया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग गया। तलाशी दौरान आरोपी से नौ किलो 400 ग्राम हेरोइन व दो लाख 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। थाना सदर जीरा पुलिस ने मंगलवार उक्त दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल व एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना सदर जीरा पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि दो लोग हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। इस समय वह जीरा से गांव सनेर की तरफ आ रहे हैं। ये लोग बाइक पर सवार होकर हेरोइन की खेप किसी को सप्लाई करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव सनेर के पास पड़ती नहर के पुल पर नाकाबंदी की। जब वहां से आरोपी बाइक से गुजर रहे थे तो उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक के पीछे बैठा एक आरोपी पुलिस को देखकर हाथ में पकड़ा काले रंग का बैग फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 9 किलो 400 ग्राम हेरोइन व दो लाख 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान हरमेश सिंह (25) उर्फ रमेश निवासी माता का मंदिर, बस्ती माछियां वाली के तौर पर हुई है। वहीं मौके से फरार हुआ आरोपी अजय (28) निवासी बस्ती माछियां वाली का रहने वाला है। अजय की तलाश की जा रही है। थाना सदर जिला पुलिस ने आरोपी हरमेश और अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


इस मौके पर डीआईजी ने बताया कि फिरोजपुर की पुलिस ने अभी तक 79.208 किलो हेरोइन, 5.720 किलो अफीम, 592.350 किलो चूरा पोस्त, 78.45 लाख ड्रग्स मनी, 22 पिस्तौलें, 9 मैगजीन व 136 कारतूस पकड़ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed