{"_id":"698df1e68b238cd48705a32f","slug":"3260-suspects-arrested-in-72-hours-operation-prahar-against-gangsters-to-continue-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन प्रहार 2.0: 72 घंटे में 3260 संदिग्ध गिरफ्तार, इनमें 135 भगोड़े, गैंगस्टरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑपरेशन प्रहार 2.0: 72 घंटे में 3260 संदिग्ध गिरफ्तार, इनमें 135 भगोड़े, गैंगस्टरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
Thu, 12 Feb 2026 09:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:04 PM IST
सार
पंजाब पुलिस की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के 72 घंटे पूरे हो गए हैं। हालांकि गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस का यह ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा। 72 घंटे में पुलिस ने वांछित अपराधियों से संबंधित 8278 ठिकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
ऑपरेशन प्रहार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नशा तस्करी और गैंगस्टरवाद के खिलाफ अभियान को और तेज करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिए हैं। वीरवार को डीजीपी गौरव यादव, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा और सभी जिलों के आईजीपी, डीआईजी, एसएसपी व एसपी के साथ वर्चुअल बैठक में सीएम ने साफ कहा कि जब तक नशे और गैंगस्टरवाद की जड़ें खत्म नहीं हो जातीं, तब तक ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को गैंगस्टरों व अपराधियों के खिलाफ चलाई गई मुहिम ऑपरेशन प्रहार 2.0 शुरू किया गया था। यह ऑपरेशन तीन दिन (72 घंटे) चला। पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की अगुवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से विभिन्न पुलिस जिलों का दौरा किया, जिसमें 12,000 कर्मचारियों वाली 2,000 से अधिक पुलिस टीमें शामिल थीं।
विज्ञापन
ऑपरेशन के बारे में स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पूरे राज्य में कुल 7,498 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से 3260 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 135 फरार अपराधी (पीओ) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से 47 हथियार, 4.8 किलोग्राम हेरोइन, 3.6 किलोग्राम अफीम, 42,797 नशीली गोलियां, 68 किलोग्राम भुक्की और 30 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। पुलिस टीमों ने 1,450 व्यक्तियों को एहतियातन हिरासत में लिया, जबकि 2,788 व्यक्तियों को जांच के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि 72 घंटे चले इस ऑपरेशन ने उम्मीदों से अधिक उद्देश्य हासिल किए हैं और ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब पूरी तरह से गैंगस्टरों से मुक्त नहीं हो जाता।
पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध को 347वें दिन भी जारी रखते हुए 164 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 11.9 किलोग्राम हेरोइन, 344 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। अबतक 49,129 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लोग पुलिस विभाग की तरफ से जारी किए गए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों की रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना/जानकारी भी साझा कर सकते हैं।