फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   22 year old youth murder in Bathinda crime news

Punjab Crime: पीजी में दोस्तों के साथ पी शराब... नशे में कहासुनी, तेजधार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट

Mon, 30 Jun 2025 06:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 30 Jun 2025 06:57 PM IST
सार

दोस्तों के साथ पेइंग गेस्ट (पीजी) में शराब पीने के बाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक की मौत के बाद ही थमा। दोस्तों ने 22 साल के युवक पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
22 year old youth murder in Bathinda crime news
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में शराब के नशे में युवकों ने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना रविवार रात की है। मृतक की पहचान 22 वर्षीय इमरोज सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस तथा मृतक के दोस्तों से मिली जानकारी के अनुसार इमरोज सिंह (22) रविवार शाम को अपने दोस्तों से मिलने के लिए अजीत रोड स्थित एक पीजी सेंटर में आया हुआ था, जहां उसके 10-12 दोस्त मौजूद थे। सभी दोस्तों ने मिलकर शराब पी। बाद में किसी बात को लेकर इमरोज की अपने कुछ दोस्तों के साथ आए युवकों के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


अजीत रोड से ये सभी लोग मॉडल टाउन फेज-3 की मार्केट में दादी-पोती पार्क के सामने चले गए। वहां पर उक्त लड़कों की फिर से इमरोज के साथ झड़प हो गई। इस दौरान 4-5 युवकों ने मिलकर तेजधार हथियार से इमरोज पर हमला करके उसे गंभीर जख्मी कर दिया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को गांव लालबाई की पंचायत व मृतक युवक के परिजन सिविल लाइंस थाने पहुंचे व आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी सिटी-1 सरबजीत सिंह ने बताया कि शराब के नशे में मामूली कहासुनी से बात बढ़ गई जिसके बाद 4-5 युवकों ने मिलकर इमरोज की हत्या कर दी व फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है व जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed