फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   20 year old youth shoot died in Hoshiarpur

होशियारपुर में युवक की हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोलियां, सिर और छाती पर गोली लगने से मौके पर मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:46 PM IST
सार

होशियारपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक की हत्या कर दी। हमलावरों ने गोलियां मार कर 20 साल के युवक की जान ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
20 year old youth shoot died in Hoshiarpur
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के होशियारपुर में युवक की हत्या कर दी गई। होशियारपुर के गढ़शंकर नंगल रोड पर पहाड़ी के बीच 20 वर्षीय युवक को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को बाइक सवार तीन हमलावरों ने अंजाम दिया है। गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गांव सीहवां निवासी आर्यन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक मृतक आर्यन अड्डा झूंगियां में एक दुकान करता था। गांव कोकोवाल निवासी नवीन कुमार उर्फ नवी और आर्यन बुधवार को लुधियाना दुकान का सामान लेने गए थे। रात करीब 11.30 बजे सामान खरीद कर लौट रहे थे। लौटते समय दोनों शाहपुर कोट के बीच पहाड़ी में रुके थे तो गढ़शंकर की तरफ से बाइक पर आए तीन युवकों ने आर्यन पर गोलियां चला दी। आर्यन के सिर व छाती में गोलियों लगने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत सिंह व एएसआई रछपाल सिंह घटनास्थल पहुंचे और आर्यन का शव कब्जे में लेकर घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि आर्यन ने एक दिन पहले ही कपड़ों की दुकान खोली थी। दुकान का सामान लेने के लिए नवीन के साथ लुधियाना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed