फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three arrested for serving liquor illegally in a restaurant and a shop

Dehradun News: रेस्टोरेंट और दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने पर तीन गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2026 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for serving liquor illegally in a restaurant and a shop
देहरादून। रेस्टोरेंट और दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने कार्रवाई की है। रायपुर और वसंत विहार थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, रायपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 14 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर की शाम रायपुर थाना पुलिस ने मालदेवता क्षेत्र में चेकिंग के दौरान रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें इट्स फोर यू रेस्टोरेंट के संचालक अभिषेक डबराल (26) निवासी रेस्टोरेंट परिसर, मालदेवता और रावत रेस्टोरेंट एवं फास्ट फूड से जुड़े खेम सिंह (35) निवासी मारुति विहार, रायपुर शामिल हैं। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, वसंत विहार थाना पुलिस ने 15 अक्तूबर को बल्लीवाला स्थित एक दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाने के आरोप में विनोद कुमार (39) निवासी शास्त्रीनगर खाला, वसंत विहार को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा, रायपुर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 14 लोगों को पुलिस थाने ले गई। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने कहा कि अवैध रूप से शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed