{"_id":"69fc265a44550a9d8d075e5c","slug":"conspiracy-to-destabilize-punjab-isi-setting-up-extremist-terror-module-misleading-people-name-of-religion-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब को अस्थिर करने की साजिश: आतंक का चरमपंथी माॅड्यूल खड़ा कर रही ISI, पंथ के नाम पर कर रहे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब को अस्थिर करने की साजिश: आतंक का चरमपंथी माॅड्यूल खड़ा कर रही ISI, पंथ के नाम पर कर रहे गुमराह
Thu, 07 May 2026 11:12 AM IST
Nivedita
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 07 May 2026 11:12 AM IST
सार
बाॅर्डर स्टेट पंजाब सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के मद्देनजर बहुत संवेदनशील सूबा है क्योंकि तस्करी के साथ-साथ पाकिस्तान और खालिस्तानी समर्थक इस सूबे की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ी चुनाैती बने हुए हैं।
विज्ञापन
अमृतसर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : ANI/File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक बार फिर आतंक का चरमपंथी मॉड्यूल खड़ा करने की बड़ी साजिश चल रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इस माॅड्यूल के जरिये पंजाब की शांति को भंग कर सूबे को उसी दाैर में झोंकना चाहती है, जिसका दंश अस्सी और नब्बे के दशक में पंजाब झेल चुका है।
इस साजिश को पाकिस्तान की सरजमीं पर रचा जा रहा है जिसमें मलयेशिया, अमेरिका, कनाडा समेत अन्य देशों में बैठे खालिस्तानी पूरा समर्थन दे रहे हैं। ये विदेशी हैंडलर इस माॅड्यूल के लिए आईएसआई को पंजाब में ही स्थानीय नेटवर्क व फंड उपलब्ध करवा रहे हैं। विस्फोटक, हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार और उपकरण आईएसआई मुहैया करवा रही है।
पंजाब पुलिस के एक अफसर ने बताया कि सूबे में आतंकियों और गैंगस्टरों के गठजोड़ का माॅड्यूल तो सक्रिय है ही मगर पिछले दिनों कुछ घटनाएं ऐसी हुई हैं जिसके बाद आईएसआई समर्थित खालिस्तानी कट्टरपंथी आतंकी मॉड्यूल भी सामने आया है।