फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Congress state president Pargat Singh met with the Dera Beas chief

पंजाब: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने बढ़ाई सियासी सक्रियता, डेरा ब्यास प्रमुख से लिया आशीर्वाद

Sun, 01 Nov 2026 02:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2026 02:35 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
Congress state president Pargat Singh met with the Dera Beas chief
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख से की मुलाकात - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस विधायक परगट सिंह का राजनितिक व धार्मिक नेताओं से मिलना जारी है। इस बार परगट सिंह ने रविवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के साथ शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।  इस मुलाकात के बारे में परगट सिंह ने कहा कि संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सेवा, विनम्रता, प्रेम और मानवता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। 

विज्ञापन


आध्यात्मिक संस्थाओं का संदेश समाज में आपसी विश्वास भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पंजाब के मौजूदा सामाजिक, राजनीतिक माहौल के सम्बन्ध में राज्य में अमन-शांति, आपसी भाईचारे, सद्भावना और एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। परगट सिंह ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का आशीर्वाद लेते हुए पंजाब की शांति, एकता, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि पंजाब की सामाजिक एकता और सांझी विरासत को मजबूत बनाए रखना हर पंजाबी का साझा संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश को आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस विरासत को कायम रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


परगट सिंह ने कहा कि पंजाब आज कई चुनौतियों से गुजर रहा है। राज्य के युवाओं का भविष्य, नशे की समस्या, सामाजिक सद्भाव और पंजाब की खुशहाली जैसे मुद्दों पर सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक भूमिका निभाने की जरूरत है। पंजाब की तरक्की केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी से ही सुनिश्चित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed