फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Colonel Bath assault case High Court handed over investigation to CBI

कर्नल बाठ मारपीट मामला: हाईकोर्ट ने सीबीआई को साैंपी जांच, चंडीगढ़ पुलिस की SIT जांच में लापरवाही पर नाराजगी

Wed, 16 Jul 2025 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 12:27 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में भारतीय सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ पंजाब पुलिस कर्मियों की ओर से मारपीट की गई थी। इस मामले में स्पेशल इनवेस्टिगेशन कमेटी का गठन किया गया था। हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी की जांच की धीमी गति और निष्क्रियता पर कड़ी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Colonel Bath assault case High Court handed over investigation to CBI
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नल पुष्पिंदर बाठ से मारपीट के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी की जांच से असंतुष्ट पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया है। सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ ने याचिका में आरोप लगाया गया कि पटियाला पुलिस अधिकारियों की ओर से उन पर किए गए हमले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही और आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी में जानबूझकर ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन


हाई कोर्ट ने इस मामले में दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी न होने पर भी पूरी तरह से असंतुष्टि जता दी। हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक बड़े अधिकारी से मारपीट का है जिसकी जांच में गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: श्री हरिमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी: लगातार तीसरे दिन आई ईमेल, पाइपों में RDX भर दिया है... धमाके होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने एसआईटी प्रमुख से कहा कि आप एक आईपीएस अधिकारी हैं और आपसे इस तरह की जांच की उम्मीद नहीं की जा रही थी। साथ ही इस मामले की जांच के दौरान हत्या के प्रयास की धारा हटाने पर भी हाईकोर्ट ने सवाल उठाया। कर्नल के वकील ने कहा कि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच अब सीबीआई को सौंप दी है

13 मार्च की रात को हुई थी मारपीट

गौरतलब है कि पटियाला में 13 मार्च की देर रात राजिंदरा अस्पताल के बाहर एक ढाबे के पास पार्किंग को लेकर कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ व उनके बेटे अंगद का पुलिस अधिकारियों के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान कर्नल व उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। 

बाद में जब इस मामले ने तूल पकड़ा, तो 12 पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं, पीड़ित परिवार लगातार सस्पेंड पुलिस मुलाजिमों के गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। जब मांग पूरी न हुई तो कर्नल बाठ की पत्नी ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डीसी दफ्तर के बाहर धरना लगा दिया था। इस मामले में बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जांच के लिए एसआईटी गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed