{"_id":"68774f6240bd36df130e0b69","slug":"threat-to-blow-up-sri-harimandir-sahib-emails-received-for-third-consecutive-day-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्री हरिमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी: लगातार तीसरे दिन आया ईमेल, पाइपों में RDX भर दिया है... धमाके होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरिमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी: लगातार तीसरे दिन आया ईमेल, पाइपों में RDX भर दिया है... धमाके होंगे
Wed, 16 Jul 2025 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:43 PM IST
सार
अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब को तीन दिन में तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस और एसजीपीसी की तरफ से सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल आया है। लगातार तीसरे दिन ऐसी धमकी आई है। यह ईमेल एसजीपीसी के प्रबंधकों को भेजा गया है। जिसके बाद श्री हरिमंदिर साहिब परिसर और उसके आसपास पुलिस की ओर से सुरक्षा को पहले से और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही अर्धसैनिक बल भी तैनात कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Fauja Singh: जिस सैर ने बेहतर बनाई थी जिंदगी, उसी ने छीन ली...114 साल की उम्र में भी आंखों में चश्मा नहीं लगा
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एसजीपीसी को बुधवार को फिर से एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें लिखा हुआ था कि आसपास की पाइपों में आरडीएक्स भर दिया गया है और इसी के साथ धमाके किए जाएंगे। वहीं पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साइबर सेल की ओर से ईमेल की जांच की जा रही है। जल्द ही इन शरारती तत्वों को दबोच लिया जाएगा।

चाैकसी बढ़ी
श्री हरिमंदिर साहिब को आने जाने वाले हर एक रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है और लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा संदिग्ध लोगों के सामान आदि की भी जांच की जा रही है। धमकी के बाद श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास पंजाब पुलिस के साथ-साथ बीएसएफ को भी तैनात किया गया। वहीं इसके अलावा पूरे इलाके में डॉग और बम स्क्वायड भी तैनात कर दिए गए है।पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ईमेल को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। उनकी साइबर टीम इस काम में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया है। किसी भी सूरत में घबराने की जरूरत नहीं है।