{"_id":"671cb1245b7d0558460a0dd8","slug":"cm-nayab-saini-meet-pm-modi-in-delhi-gave-diwali-wishes-to-prime-minister-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से मिले नायब सैनी: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी दिवाली की शुभकामनाएं, अहम मुद्दों पर भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से मिले नायब सैनी: मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दी दिवाली की शुभकामनाएं, अहम मुद्दों पर भी चर्चा
Sat, 26 Oct 2024 02:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:36 PM IST
सार
दिवाली से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार उन्होंने पीएम मोदी से उनके आवास में मुलाकात की। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रधानमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दिवाली से पहले नायब सैनी के दिल्ली दौरे को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि सैनी और मोदी की यह एक शिष्टाचार भेंट रही। सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं, दोनों नेताओं ने हरियाणा के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है। शनिवार दोपहर को नायब सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास उनसे मुलाकात की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा को केंद्र सरकार की तरफ से दिए गए 1947 करोड़ रुपये जारी करने पर आभार जताया है। बता दें कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने और नायब सिंह सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी से उनकी यह पहली मुलाकात थी। इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सीएम सैनी ने 9 अक्तूबर को मोदी से दिल्ली में मिले थे।
विज्ञापन