फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann peshi Sri Akal Takht on January 15th new dispute

सीएम की पेशी का समय बदला: श्री अकाल तख्त ने 15 जनवरी की शाम का समय दिया, मान बोले-मैं सुबह 10 बजे ही आऊंगा

Tue, 13 Jan 2026 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 01:33 PM IST
सार

श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से पंजाब के सीएम भगवंत मान को 15 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। 15 जनवरी को राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू अमृतसर दाैरे पर आ रही हैं।  

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann peshi Sri Akal Takht on January 15th new dispute
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

सीएम भगवंत मान के 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के समय में बदलाव किया गया है। उन्हें सुबह 10 बजे के बजाय शाम को साढ़े चार बजे पेश होने के लिए कहा गया है। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू के 15 जनवरी को अमृतसर दाैरे को इसकी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं सीएम का कहना है कि सीएमओ की तरफ से समय बदलने संबंधी कोई आधिकारिक पत्र या बयान नहीं दिया गया है इसलिए वे 15 जनवरी को सुबह 10 बजे ही श्री अकाल तख्त पर पेश होंगे।
विज्ञापन

अकाल तख्त ने जारी किया पत्र 

दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय की ओर से स्पष्टीकरण के लिए नया समय दिया गया है। सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी पत्र के अनुसार, जत्थेदार के आदेशानुसार मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को शाम 4:30 बजे सचिवालय, श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सचिवालय की ओर से 5 जनवरी 2026 को जारी पत्र में मुख्यमंत्री को 15 जनवरी को सुबह 10 बजे स्पष्टीकरण के लिए बुलाया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से जारी बयान में उनके व्यस्त कार्यक्रमों का हवाला दिया गया था। यह पत्र सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब के इंचार्ज बगीचा सिंह की ओर से जारी किया गया है।
 
Trending Videos

सीएम बोले-कोई कार्यक्रम नहीं 

वहीं सीएम ने इस पत्र पर एक्स पर लिखा-सम्मानित जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब, मेरा 15 जनवरी को कोई अन्य कार्यक्रम नहीं है। मैंने राष्ट्रपति के कार्यालय में भी सूचित कर दिया है। 15 जनवरी का दिन आपके आदेशानुसार पूरी तरह से श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित है। समय बदलने संबंधी कोई भी आधिकारिक पत्र या बयान मेरे या कार्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया है। मैं 15 जनवरी को सुबह 10 बजे नतमस्तक होकर उपस्थित होने के लिए तैयार हूं।


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed