संजीव अरोड़ा बनेंगे मंत्री: पंजाब मंत्रीमंडल में फेरबदल की तैयारी, राज्यपाल कटारिया से मिले सीए भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यपाल से मिले और चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय के लिए जगह की मांग की है। वहीं सीएम मान ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी जानकारी साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में फिर से मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने लुधियाना के लोगों के साथ उप चुनाव में वादा किया था, इसलिए संजीव अरोड़ा को अब मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। दो-तीन के अंदर मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
सीएम मान बुधवार को दिल्ली रवाना हो जाएंगे। लुधियाना और गुजरात उप चुनाव में पार्टी की जीत पर जश्न में वह शामिल होंगे। मान ने कहा कि इससे पहले जालंधर के लोगों के साथ किए वादे को भी पूरा किया था और मोहिंदर भगत को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। इस बार मंत्रिमंडल में और चेहरों को शामिल करने के सवाल पर मान ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते हुए कहा कि सभी बातें आज ही उजागर नहीं की जा सकती हैं।
चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर के लिए जगह मांगी
मान ने राज्यपाल के समक्ष चंडीगढ़ में पार्टी दफ्तर के लिए जगह देने का मुद्दा भी उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) का कार्यालय नहीं है। आप एक राष्ट्रीय पार्टी बन चुकी है। हाल ही में हुए उपचुनाव में आप ने लुधियाना और गुजरात में जीत हासिल की है। इसके अलावा गोवा में भी हमारे विधायक हैं। पंजाब में हमारी सरकार भी है और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय के लिए हम सभी शर्तें भी पूरा करते हैं। सीएम मान ने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस, भाजपा और शिअद का भी दफ्तर है। चंडीगढ़ में पार्टी कार्यालय के संबंध में आज हमने राज्यपाल को पत्र दिया है। इस पर राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि नियम और शर्तों के तहत पार्टी कार्यालय के लिए जगह दी जाएगी।अकाली दल को बंद कर देना चाहिए काम : मान
मान ने उप चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रदर्शन पर कहा कि सिर्फ सुखबीर ही नहीं, बल्कि अकाली दल को ही काम बंद कर देना चाहिए। पिछले उप चुनाव से अकाली दल ने किनारा कर लिया था, लेकिन अब फिर वापस आ गए। शिअद-भाजपा के गठबंधन की चर्चा पर कहा कि दोनों की दोस्ती की चूहे और कछुए जैसी होगी, वो एक दूसरे को मरवाएंगे। मान ने कांग्रेस की गुटबाजी पर कहा कि जिस परिवार में मुखिया की नहीं चलती है, उस घर में अकसर दीवारें निकल जाती है। कांग्रेस का भी यही हाल है। उन्होंने धान की जल्दी बुआई पर कहा कि नमी की समस्या को हल करने के लिए यह प्रयोग किया गया है।यह भी पढ़ें: ब्लैक कैट कमांडो को जाना होगा जेल: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहा... राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात कमांडो की अपील खारिज
लुधियाना पश्चिम उप चुनाव में आप-भाजपा ने किया गुप्त समझौता : वड़िंग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आरोप लगाया है कि लुधियाना उप चुनाव में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच गुप्त समझौता हुआ था। पंजाब और गुजरात में कांग्रेस के डर से दोनों पार्टियां इकट्ठी हो गई थीं। वड़िंग ने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी होने से साफ कर दिया, जिसे लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की हार का कारण बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी अंदरूनी लड़ाई के कारण नहीं हारी है। कांग्रेस इसलिए हारी है, क्योंकि आप और भाजपा हमारे खिलाफ एकजुट हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने वोटों का एक बड़ा हिस्सा आप उम्मीदवार को ट्रांसफर कर दिया।