{"_id":"6862722b45fa419cc30c9b4c","slug":"cm-bhagwant-mann-is-sidelined-cabinet-meetings-chaired-by-arvind-kejriwal-and-manish-sisodia-said-sunil-jakhar-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप-कांग्रेस चोर-सिपाही': सुनील जाखड़ बोले- सीएम मान साइड लाइन... केजरीवाल और सिसोदिया लेते हैं कैबिनेट बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप-कांग्रेस चोर-सिपाही': सुनील जाखड़ बोले- सीएम मान साइड लाइन... केजरीवाल और सिसोदिया लेते हैं कैबिनेट बैठक
Mon, 30 Jun 2025 04:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 30 Jun 2025 04:47 PM IST
सार
पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आप और कांग्रेस को चोर सिपाही कहा है। जाखड़ का कहना है कि दोनों दल मिले हुए हैं। पंजाब में हर वर्ग समस्याओं से जूझ रहा है।
विज्ञापन
sunil jakhar
- फोटो : X @sunilkjakhar
विस्तार
पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। सुनील जाखड़ ने मीडियो को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला है। जाखड़ ने दोनों दलों को (आप व कांग्रेस) चोर सिपाही कहा है।
विज्ञापन
पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में हर क्षेत्र में समस्याएं हैं। जहां हाथ रखो, वहीं दर्द होता है। हमें बस पंजाब को आप और कांग्रेस से छुटकारा दिलाना है। क्योंकि दोनों ही दल एक जैसे हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Chandigarh: Punjab BJP President Sunil Jakhar says, "There are many issues in Punjab, in every region. Wherever you place your hand, it'll hurt... We just need to get Punjab rid of AAP and Congress... The CM does not pay much attention these days. He is busy entertaining… pic.twitter.com/gLsBobbNIT
— ANI (@ANI) June 30, 2025
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए जाखड़ ने कहा सीएम इन दिनों कुछ खास ध्यान नहीं देते। वे आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का मनोरंजन करने में व्यस्त रहते हैं। जब से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से अपना बोरिया-बिस्तर समेटा है और पंजाब आकर बस गए हैं, तब से पंजाब सरकार कैबिनेट की बैठक कहां होती हैं? मुख्यमंत्री आवास पर। इतना ही नहीं कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया करते हैं।
जाखड़ ने कहा कि हालात यह हैं कि मुख्यमंत्री की कुर्सी को ही साइड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह सिसोदिया की कुर्सी लगती है। जाखड़ का कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को साइड लाइन कर दिया गया है।
सुनील जाखड़ ने कहा मैं पूरे अधिकार से कह रहा हूं कि सीएम को सभी आधिकारिक कार्यक्रमों और बैठकों से दरकिनार कर दिया गया है। सुनील जाखड़ के इस बयान से राज्य की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है।