फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann got angry on statement of Delhi BJP leader Pravesh Verma

Delhi Election: भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के बयान पर भड़के सीएम भगवंत मान, कहा-पंजाबियों का किया अपमान

Wed, 22 Jan 2025 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 03:27 PM IST
सार

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने अपने बयान में कहा है कि दिल्ली में हजारों की संख्या में पंजाब नंबर की गाड़ियां मौजूद हैं, उनमें कौन लोग हैं। दूसरी तरफ 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारी चल रही है। आखिर क्या ऐसा किया जा रहा है, जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता है। इस पर विवाद हो गया है।

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann got angry on statement of Delhi BJP leader Pravesh Verma
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

दिल्ली के भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के बयान को लेकर विवाद हो गया है। इसे लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर सियासी हमला बोला है।
विज्ञापन


मान ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। यहां हर राज्य से लोग आते हैं। हर प्रदेश के नंबर की गाड़ियां चलती हैं। किसी भी राज्य के नंबर की गाड़ियां देश के किसी भी हिस्से में जा सकती हैं, इस पर कोई रोक टोक नहीं है। भाजपा नेता का बयान बेहद चिंताजनक और पंजाबियों के लिए अपमानजनक है। मान ने कहा कि भाजपा नेता पंजाब के नंबर की गाड़ियों को चिह्नित करके कह रहे हैं कि दिल्ली में पंजाब की गाड़ियां क्यों घूम रही हैं। वे ऐसे कह रहे हैं जैसे पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ये मेरे और देश के हर पंजाबी के लिए बेहद अपमानजनक है। आज हर पंजाबी बेहद पीड़ा और अपमान महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


मान ने सियासी हमला बोलते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह न देश के बॉर्डर को सुरक्षित रख पा रहे हो और न ही दिल्ली को। इतने हजारों बांग्लादेशी और रोहिंग्या पूरे देश में आ रहे हैं, उनसे इन्हें दिक्कत नहीं है, लेकिन पंजाब से दिल्ली आने वाले पंजाबियों को आप देश के लिए खतरा बोल रहे हैं। भाजपा को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश वर्मा का बयान पंजाबियों के प्रति भाजपा की नफरत : कंग 

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली में नेता प्रवेश वर्मा की विवादित टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। आप संसद मलविंदर सिंह कंग ने प्रधानमंत्री मोदी से इस बयान के लिए वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कंग ने कहा कि पंजाबियों को निशाना बनाने वाली अपमानजनक और विभाजनकारी टिप्पणियां करना भाजपा की राजनीति का हिस्सा है। कंग बुधवार को पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग के साथ पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

कंग ने कहा कि दिल्ली में पंजाब पंजीकरण वाले वाहन गणतंत्र दिवस से पहले एक साजिश का हिस्सा हो सकते हैं, ऐसा सोचना ही बहुत गलत है। दरअसल बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने अपनी पार्टी की पंजाब विरोधी मानसिकता को खुलेआम प्रदर्शित किया है। पंजाबियों के खिलाफ उनके बेबुनियाद आरोप पंजाब के लोगों के खिलाफ भाजपा की खराब मानसिकता को दर्शाता है। 

कंग ने कहा कि पंजाबियों ने दिल्ली के विकास और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिल्ली की प्रगति का श्रेय भी पंजाबियों को जाता है। भारत को आजाद कराने से लेकर दिल्ली के परिदृश्य को नया आकार देने तक, पंजाबी हमेशा सबसे आगे रहे हैं। उन्हें आतंकवादी करार देना न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश का अपमान है।

उन्होंने कहा कि जब चुनाव नजदीक आते हैं तो भाजपा भय और विभाजन की राजनीति पर उतर आती है। पंजाब में पंजीकृत वाहनों को बदनाम किया जा रहा है, जबकि दिल्ली देश की राजधानी है जहां हर नागरिक को आने और रहने का अधिकार है। ऐसी टिप्पणियां न केवल विभाजनकारी हैं बल्कि असंवैधानिक भी हैं। 

कंग ने परवेश वर्मा के बयान के लिए भाजपा को सार्वजनिक रूप से पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए या लोगों की प्रतिक्रिया का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। पंजाबी हमेशा से इस देश की रीढ़ रहे हैं और वे ऐसे बयानों को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed