फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   CM Bhagwant Mann described every mother sister in Punjab brand ambassador of Maavan-Dhiyan Satkar Yojana

पंजाब की हर मां-बहन मावां-धियां योजना की ब्रांड एंबेसडर: सीएम मान की अपील-पात्र महिलाएं कराएं पंजीकरण

Mon, 05 Oct 2026 01:31 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 05 Oct 2026 01:31 PM IST
सार

‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत अब तक 75 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत हो चुकी हैं और 3,824.87 करोड़ रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann described every mother sister in Punjab brand ambassador of Maavan-Dhiyan Satkar Yojana
गुरमेल कौर उर्फ मेलो को गले लगाते हुए सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की हर मां और बहन को ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ की ब्रांड एंबेसडर बताया है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी। योजना की लाभार्थी बठिंडा जिले की गुरमेल कौर उर्फ मेलो ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मान से मुलाकात की और उन्हें आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


मान ने बताया कि योजना के तहत अब तक 75 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत हो चुकी हैं और 3,824.87 करोड़ रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान और वित्तीय सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गुरमेल कौर को उपहार भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि उनसे मिलकर उन्हें आत्मिक सुकून मिला और वाहेगुरु से उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाए रखने की प्रार्थना की। सोशल मीडिया पर गुरमेल कौर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह योजना की राशि मिलने पर खुशी जाहिर कर रही थीं। मान ने बाकी पात्र महिलाओं से भी योजना के लिए पंजीकरण करवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed