{"_id":"675d35cd4a65dd2bbf0e542c","slug":"ci-jalandhar-sbs-nagar-police-solved-hand-grenade-attack-on-police-post-asron-arrest-three-person-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नवांशहर में पुलिस चाैकी पर हैंड ग्रेनेड हमले के तीन आरोपी काबू, KZF के हैं सदस्य, हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नवांशहर में पुलिस चाैकी पर हैंड ग्रेनेड हमले के तीन आरोपी काबू, KZF के हैं सदस्य, हथियार बरामद
Sat, 14 Dec 2024 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Dec 2024 01:16 PM IST
सार
पंजाब डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स मॉड्यूल के सदस्य हैं, जिन्हें जर्मनी, यूके और अन्य देशों में स्थित हैंडलर नियंत्रित करते हैं और उन्हें पुलिस प्रतिष्ठानों और अल्पसंख्यक नेताओं को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एसबीएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो दिसंबर को पुलिस पोस्ट आसरों, थाना काठगढ़ पर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के आरोपी हैं। आरोपियों की पहचान युगप्रीत सिंह (युवी), जसकरण सिंह और हरजोत सिंह के ताैर पर हुई है।
पंजाब डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स मॉड्यूल के सदस्य हैं, जिन्हें जर्मनी, यूके और अन्य देशों में स्थित हैंडलर नियंत्रित करते हैं और उन्हें पुलिस प्रतिष्ठानों और अल्पसंख्यक नेताओं को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। पिछले छह महीनों में इस मॉड्यूल को 4.5 लाख रुपये की फंडिंग मिली है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ग्रेनेड 28 नवंबर को जीटी रोड से एक डेड लेटर बॉक्स (डीएलबी) से बरामद किया गया था और दो दिसंबर को एसबीएस नगर में पुलिस चौकी पर फेंका गया। आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
In an intelligence led operation, Counter Intelligence Jalandhar in a joint operation with @SBSNagarPolice, successfully solved the hand grenade attack incident reported on 2nd December at Police Post Asron, PS Kathgarh with the arrest of 3 persons: Yugpreet Singh (Yuvi),… pic.twitter.com/GSrZX4DRbw
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) December 14, 2024