Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chd-Punjab Big news Three people died in a road accident

Chd-Punjab Big News: अमृतसर में हैंड ग्रेनेड बरामद, सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत; आप विधायक शिअद में शामिल

Sun, 29 Nov 2026 04:23 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 04:23 PM IST
सार

लुधियाना में रविवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। अमृतसर में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया। पुलिस ने हैंड ग्रेनेड और हथियार बरामद किए गए। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Chd-Punjab Big news Three people died in a road accident
पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत 
विज्ञापन

लुधियाना के बाहरी इलाके हंबड़ा-मुल्लांपुर मार्ग पर रविवार सुबह तेज रफ्तार के कहर ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। थाना लाडोवाल के अंतर्गत पंप के नजदीक एक बेकाबू ट्रक और सवारी ऑटो के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में ऑटो चालक समेत तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर   

 
Trending Videos

अमृतसर में हैंड ग्रेनेड बरामद
पंजाब के अमृतसर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर आईएसआई समर्थित खालिस्तान कमांडो फोर्स के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस संयुक्त अभियान में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चार हैंड ग्रेनेड और  दो 9 एमएम पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आप विधायक शिअद में शामिल
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में उठापटक तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी  को एक और बड़ा झटका देते हुए चमकौर साहिब से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह रविवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। डॉ. चरणजीत सिंह के इस फैसले को आप की दूसरी उम्मीदवार सूची में टिकट कटने के बाद पैदा हुई नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

चंडीगढ़ में साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन 
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लापुर में स्टेट साइकिलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के महिला और पुरुष साइकिलिस्टों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी साइकिलिंग प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर 

दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग 
पठानकोट के एमसी बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसे में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed