फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Charanjit Channi receives Punjab Politics Eminence Award

दुबई में चरणजीत चन्नी हुए सम्मानित: मिला पंजाब पॉलिटिक्स एमिनेंस अवॉर्ड, जत्थेदार गड़गज्ज भी रहे मौजूद

Sun, 18 Oct 2026 05:34 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 05:34 PM IST
सार

चन्नी ने अवॉर्ड मिलने के बाद कहा राजनीति भी समाज के कल्याण के लिए काम करने का एक माध्यम है। राजनीति से जुड़े लोग समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली हस्तियों के अनुभवों से सीख लेकर जनकल्याण के लिए प्रयास कर सकते हैं।

विज्ञापन
Charanjit Channi receives Punjab Politics Eminence Award
पूर्व सीएम चन्नी को दुबई में किया गया सम्मानित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को दुबई में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय समारोह के दौरान ‘पंजाब पॉलिटिक्स एमिनेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। समारोह के आयोजकों के अनुसार, चन्नी को यह पुरस्कार भारत और विशेष रूप से पंजाब की राजनीति में उनके योगदान के लिए दिया गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली अन्य हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज और खालसा एड के संस्थापक रवि सिंह सहित अन्य हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और सिख समुदाय के नेतृत्व में उनकी भूमिका का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चन्नी ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और खालसा एड जैसी संस्थाओं से जुड़े लोगों द्वारा समाज की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि राजनीति भी समाज के कल्याण के लिए काम करने का एक माध्यम है। राजनीति से जुड़े लोग समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली हस्तियों के अनुभवों से सीख लेकर जनकल्याण के लिए प्रयास कर सकते हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी ने समारोह आयोजित करने वाली संस्था डीआईबी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान भविष्य में भी काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed