Chd-Pb Big News: सीबआई जांच के खिलाफ SC कोर्ट पहुंची मान सरकार, बहरीन महिला से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा
जीआरपी एएसआई पर हमले की हरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान ने ली जिम्मेवारी। बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा। सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार । पढ़ें आज की बड़ी खबरें
विस्तार
अमृतसर में जीआरपी में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह पर हुए हमले के मामले में ‘तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान’ नाम के संगठन की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। संगठन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में हमले को ‘ऑपरेशन नूर’ के तहत की गई कार्रवाई बताया गया है। साथ ही पुलिसकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों को आगे भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। हालांकि, संगठन की ओर से किए गए इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। प्रेस रिलीज में पुलिसकर्मियों को लेकर धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा है। पूरी खबर पढ़ें
सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पंजाब के डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी से जुड़े मामले में पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने सीएम के ओएसएडी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो से करवाने का आदेश दिया था। इसी आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत का रुख किया है। पंजाब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की। हालांकि, सीजेआई ने आज सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि कल या परसों इस पर विचार किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें
बहरीन की महिला से दुष्कर्म मामला
बहरीन से आई महिला के साथ दुष्कर्म मामले में बनाई गई जांच कमेटी की ओर से अपनी रिपोर्ट मंगलवार को एजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर धामी ने सराय के रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड में छेड़छाड़ किए जाने की बात कही है। जांच कमेटी की रिपोर्ट पर पूर्व मैनेजर और सराय इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें
अमृतसर में निहंगों ने नशा बेचने वाले युवक को पीटा
अमृतसर में नशा बेचने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे निहंग सिंहों ने एक युवक को पकड़कर उसकी डंडों के साथ पिटाई कर दी। इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया गया। वीडियो में दो निहंग युवक की दोनों बाजू पकड़कर उसे अपने बीच खड़ा किए हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक निहंग उसे डंडे से पीटता है, जबकि दूसरा थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। पिटाई के दौरान युवक के चीखने की आवाज भी सुनाई दे रही है। पूरी खबर पढ़ें
मेहताबगढ़ में दो पक्षों में मारपीट
कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। परिजन घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला लेकर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्ष अस्पताल में ही फिर एक-दूसरे से उलझ गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख ड्यूटी डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। उपचाराधीन हरजिंदर सिंह और गुरदीप सिंह निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ ने आरोप लगाया कि वे जागरण के लिए उगराही करके वापस आ रहे थे। इसी दौरान निशांत सिंह ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें
पंजाब में चार दिनों तक यलो अलर्ट जारी
पंजाब में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले चार दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत पंजाब के 12 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.