फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh Punjab Big news toady Bomb threat against schools in Chandigarh

Chd-Punjab Big News: चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब बंद

Thu, 15 Oct 2026 04:17 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2026 04:17 PM IST
सार

चंडीगढ़ के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्कूलों में जांच अभियान चलाया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। झोटा हत्याकांड को लेकर गुरुवार को पंजाब बंद रहा जिसका खासा असर देखने को मिला। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें  

विज्ञापन
Chandigarh Punjab Big news toady Bomb threat against schools in Chandigarh
पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मोहाली में अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार। कनाडा में 17 भारतीय युवाओं की तस्वीरें जारी की गई हैं जो  फिरौती और गोलीबारी की घटनाओं में वांछित हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग में 25 लाख का घोटाला। पंजाब समेत चंडीगढ़ में हुई बारिश पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन


चंडीगढ़ में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी 

चंडीगढ़ में गुरुवार दोपहर उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब शहर के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचनाएं सामने आईं। पुलिस कंट्रोल रूम तक एक के बाद एक सूचनाएं पहुंचीं। मामला स्कूलों की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को सक्रिय किया गया। संबंधित थाना पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी स्कूलों में पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित सरकारी और निजी स्कूलों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने सुरक्षा जांच पर ध्यान केंद्रित किया।  हालांकि पुलिस की ओर से स्कूल में चलाए गए जांच अभियान के दौरान इस तरह की कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Trending Videos

झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब बंद 
झोटा हत्याकांड को लेकर आज पंजाब बंद रहा। विभिन्न संगठनों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए रोष जाहिर किया। इस दौरान कई जगहों पर स्कूल बंद रहें। वहीं, मानसा शहर लगातार तीसरे दिन पूरी तरह बंद रहा। इसके अलावा, मानसा क्षेत्र के सभी शहरों और कस्बों में आज बंद के आह्वान को भारी समर्थन मिला। पंजाब में इस बंद का आह्वान मानसा में परविंदर सिंह 'झोटा' की याद में बनाई गई 31 सदस्यीय समिति ने किया है; इस समिति में उनके पिता, भीम सिंह फौजी भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

मोहाली में अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सस्ते दाम पर आधुनिक पिस्टल खरीदकर मोहाली, खरड़ और आसपास के इलाकों में महंगे दाम पर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के हिसार का सचिन उर्फ बच्ची, फतेहगढ़ साहिब का महकदीप सिंह उर्फ महिक और मोगा का हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

कनाडा में 17 भारतीय युवा वांछित 
कनाडा में फिरौती और गोलीबारी की घटनाओं को लेकर कैलगरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 वांछित व्यक्तियों की तस्वीरें और पहचान संबंधी विवरण जारी किए हैं। पुलिस के मुताबिक, लंबी जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों के आधार पर इन व्यक्तियों को फिरौती और गोलीबारी से जुड़े 59 मामलों की जांच में वांछित किया गया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से सहयोग मांगा है। जारी जानकारी के अनुसार, इनमें से अधिकतर युवा स्टडी परमिट पर पढ़ाई करने के लिए कनाडा पहुंचे थे, लेकिन पुलिस का आरोप है कि इनमें से कई कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग में 25 लाख का घोटाला
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग के अकाउंट्स ब्रांच में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) के ट्रेनी डॉक्टरों के फंड में करीब 25 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। मामले के उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और जांच तेज कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी ऑपरेटर के बैंक खातों की स्टेटमेंट की जांच शुरू कर दी है। वहीं, सेक्टर-7 थाना पुलिस भी मामले का सत्यापन कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 

पंजाब समेत चंडीगढ़ में हुई बारिश 
पंजाब समेत ट्राईसिटी में गुरुवार सुबह बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। वहीं, पंजाब में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। बारिश के बाद हवा में ठंडक महसूस हुई और मौसम में सर्दी की आहट नजर आने लगी। घरों से काम के लिए निकले लोगों को भी बदले मौसम का एहसास हुआ। बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed