फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Deputy Mayor Suman Sharma took injured in a road accident to the hospital

चंडीगढ़: डिप्टी मेयर ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़के हादसे में घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

Thu, 15 Oct 2026 06:15 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2026 06:15 PM IST
सार

अज्ञात वाहन ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में 13 साल की छात्रा और उसके चाचा घायल हो गए जिन्हें डिप्टी मेयर ने अपनी गाड़ी में अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन
Deputy Mayor Suman Sharma took injured in a road accident to the hospital
डिप्टी मेयर ने छात्रा को पहुंचा अस्पताल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सड़क हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए समय पर उठाया गया एक कदम किसी की जान बचाने में अहम साबित हो सकता है। ऐसा ही मानवीय उदाहरण नगर निगम चंडीगढ़ की डिप्टी मेयर सुमन शर्मा ने पेश किया। इंडस्ट्रियल एरिया से दड़वा की ओर जाने वाली सड़क पर एक्टिवा स्कूटर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार 13 वर्षीय स्कूली छात्रा और उसके चाचा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कूटर से गिरकर दोनों दर्द से तड़प रहे थे। 

विज्ञापन




इसी दौरान वहां से गुजर रहीं डिप्टी मेयर सुमन शर्मा ने अपनी गाड़ी रोककर उनकी मदद की और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने चाचा के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। वे इंडस्ट्रियल एरिया से सीटीयू चंडीगढ़ की तरफ से आने वाली सड़क पर दड़वा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Trending Videos

टक्कर लगने के कारण छात्रा और उसके चाचा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी सड़क से अपनी गाड़ी में गुजर रहीं डिप्टी मेयर सुमन शर्मा ने जब दोनों को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने पहले दोनों घायलों को सड़क से उठाकर सुरक्षित किनारे किया और उन्हें पानी पिलाया। इसके बाद बिना समय गंवाए दोनों को अपनी गाड़ी से मनीमाजरा के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां छात्रा का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दड़वा में रहने वाले छात्रा के परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार की ओर से हादसे की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
समय पर मदद करना ही सच्ची मानवता
डिप्टी मेयर सुमन शर्मा ने हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर उपचार मिलना बेहद जरूरी होता है। कई बार मदद मिलने में देरी होने से घायल की हालत और गंभीर हो सकती है। ऐसे में हादसे के समय घायलों की सहायता करना और उन्हें जल्द अस्पताल पहुंचाना महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed