{"_id":"6a2459be17ebe1c6770c0698","slug":"chandigarh-police-asi-arrested-with-rs-40-000-bribe-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते चंडीगढ़ पुलिस का ASI गिरफ्तार: सीबीआई ने की कार्रवाई, वाहन छुड़ाने के लिए मांग रहा था रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते चंडीगढ़ पुलिस का ASI गिरफ्तार: सीबीआई ने की कार्रवाई, वाहन छुड़ाने के लिए मांग रहा था रिश्वत
Sat, 06 Jun 2026 11:02 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:02 PM IST
सार
एएसआई को वाहन छुड़ाने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सेक्टर-39 थाने में तैनात एएसआई हितेश कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सड़क हादसे के एक मामले में जब्त वाहन को छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तार एएसआई हितेश पुलिस परिवार से संबंध रखता है। उसके दादा विजयपाल यादव चंडीगढ़ पुलिस से डीएसपी पद से रिटयार हो चुके हैं जबकि उसके पिता अशोक कुमार यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
जनवरी 2026 में शिकायतकर्ता का वाहन एक सड़क हादसे के बाद पुलिस ने कब्जे में लिया था। आरोप है कि वाहन रिलीज करने के एवज में एएसआई हितेश ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच 40 हजार रुपये में बात तय हो गई। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी सीबीआई को दे दी। सीबीआई ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही एएसआई हितेश ने 40 हजार रुपये की रकम ली, सीबीआई टीम ने शनिवार शाम 8 बजे मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में लोगों से अवैध वसूली करता रहा है। अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।