फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chandigarh mayor election AAP alleges that Congress councillors did cross voting

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर छिड़ी रार: आप का आरोप-कांग्रेसी पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग, दोनों पार्टियां एक

Thu, 30 Jan 2025 03:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 03:53 PM IST
सार

भाजपा की हरप्रीत काैर बबला चंडीगढ़ की नई मेयर बन गई हैं। भाजपा के 16 पार्षद थे, लेकिन मेयर चुनाव में बबला को 19 वोट मिले। आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के तीन वोट क्रॉस हुए। 

विज्ञापन
Chandigarh mayor election AAP alleges that Congress councillors did cross voting
आप के प्रवक्ता नील गर्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का मेयर बनने के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। 'आप' पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि कांग्रेसी पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की, जिसके कारण भाजपा का मेयर बना।

विज्ञापन


गर्ग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षदों ने हमें धोखा दिया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टी अंदरखाते मिली हुई है। इस घटना से यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता को भी कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह वोट कांग्रेस को देगी और उसके पार्षद बाद में भाजपा का समर्थन कर देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी कांग्रेस ऐसा ही करने वाली है। वहां भी वह भाजपा को समर्थन दे देगी, इसलिए कांग्रेस को वोट करना अपना वोट बर्बाद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि हमारे आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कांग्रेस का साथ दिया। हमारे वोट से उनका डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर बना, लेकिन उन्होंने हमें धोखा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed