फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Central govt surrounded on foreign policy concern expressed over LPG crisis censure motion in Punjab Assembly

विदेश नीति पर घिरी केंद्र सरकार: एलपीजी संकट पर जताई चिंता, पंजाब विधानसभा में निंदा प्रस्ताव, कल होगी चर्चा

Wed, 11 Mar 2026 09:18 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Ankesh Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 09:18 PM IST
सार

 पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में देश में उभरते गैस और ऊर्जा संकट पर गहरी चिंता जताई गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सदन में यह प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
Central govt surrounded on foreign policy concern expressed over LPG crisis censure motion in Punjab Assembly
मंत्री लाल चंद कटारूचक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को केंद्र सरकार की विदेश नीति के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सदन में यह प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में देश में उभरते गैस और ऊर्जा संकट पर गहरी चिंता जताई गई है। इस प्रस्ताव पर वीरवार को विधानसभा में विस्तृत चर्चा होगी।

विज्ञापन


प्रस्ताव पेश होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया, जिसके कारण कुछ समय के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बाद में स्पीकर ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव औपचारिक रूप से पेश किया जा चुका है और इस पर गुरुवार को चर्चा कराई जाएगी। कटारूचक ने कहा कि केंद्र सरकार की कमजोर और असंतुलित विदेश नीति के कारण देश में ऊर्जा संकट की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी की कमी की खबरों से पंजाब में ग्राहकों, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे कारोबारियों में चिंता बढ़ रही है। उनके अनुसार मौजूदा हालात केवल अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का परिणाम नहीं, बल्कि दिशाहीन विदेश नीति का भी नतीजा हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत में मौजूदा हालात सिर्फ अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम का नतीजा नहीं हैं, बल्कि एक कमजोर, एक जैसी न होने वाली और दिशाहीन विदेश नीति का भी नतीजा हैं। मंत्री ने चेतावनी दी कि देश की एनर्जी सिक्योरिटी अब एक गंभीर खतरे का सामना कर रही है, क्योंकि देश के कई हिस्सों से एलपीजी की कमी की चिंताजनक रिपोर्टें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में दिखने लगा असर
मंत्री ने बताया कि राज्य के कई क्षेत्रों में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे होटलों को सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनके खर्च में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। वहीं आम उपभोक्ता भी घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों का बोझ झेल रहे हैं।


खाद संकट की भी आशंका
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र की गलत विदेश नीति से देश के हित प्रभावित हुए हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी फर्टिलाइजर और ऊर्जा क्षेत्र में संकट की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि नंगल और बठिंडा स्थित एनएफएल इकाइयां लगभग बंद हैं, ऐसे में यूरिया की आपूर्ति को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed