फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Car hit bike brother and sister died before Raksha Bandhan in Ferozepur

रक्षा बंधन से पहले भाई-बहन की मौत: कार चालक ने बाइक को उड़ाया, अस्पताल से लौट रहे थे दोनों, फिरोजपुर में हादसा

Wed, 06 Aug 2025 07:05 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मल्लांवाला (फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मल्लांवाला (फिरोजपुर) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 06 Aug 2025 07:05 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। रक्षा बंधन के त्योहार से ठीक तीन दिन पहले यह दर्दनाक हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Car hit bike brother and sister died before Raksha Bandhan in Ferozepur
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन दिन बाद भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक त्योहार रक्षा बंधन है। इस त्योहार से पहले पंजाब के फिरोजपुर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। फिरोजपुर के मल्लांवाला में मक्खू-मल्लांवाला रोड स्थित गांव मल्लू वालिए के नजदीक बुधवार को कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई। दोनों मृतक रिश्ते में भाई-बहन थे। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह (28) और राजवीर कौर (26) के तौर पर हुई है। दोनों में किसी की अभी शादी नहीं हुई थी। राजवीर कौर गुरविंदर सिंह की मासी की बेटी थी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना मल्लांवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शवों कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है। आरोपी भोला सिंह की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरविंदर सिंह निवासी बस्ती आशा सिंह वाली (मल्लांवाला) की मां बीमार चल रही है। वह इन दिनों बठिंडा के अस्पताल में भर्ती है। गुरविंदर सिंह बुधवार को अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने बठिंडा गया था। मां से मिलकर वह अपनी मासी की बेटी राजवीर कौर निवासी गां साबू वालकरें, थाना लोहियां के साथ बाइक पर सवार होकर मल्लांवाला अपने घर लौट रहा था। जैसे ही मक्खू-मल्लांवाला रोड स्थित गांव मल्लू वालिए पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजवीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, वहां उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक वहीं पर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने शुरू किया ऐसा धंधा... जहां आते थे सिर्फ पुरुष, होटल नाइट पाम में क्या चल रहा था?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed